G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

फसल का बीमा कराये जाने हेतु अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करते हुए किसानों को किया जाए जागरूक : सीडीओ सौम्या

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय द्वारा जनपद में प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत किसानो को रबी 2022-23 सत्र अन्तर्गत अपनी फसल का बीमा कराने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से सी0एस0सी0 (जन सेवा केन्द्र) के संचालको द्वारा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर विकास भवन से रवाना किया गया।

अमन यात्रा,कानपुर देहात।  मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय द्वारा जनपद में प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत किसानो को रबी 2022-23 सत्र अन्तर्गत अपनी फसल का बीमा कराने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से सी0एस0सी0 (जन सेवा केन्द्र) के संचालको द्वारा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर विकास भवन से रवाना किया गया।

ये भी पढ़े-  प्रसंस्कृत मूंगफली दाना निर्यात से देश की पहचान व उपयोगिता बाहर भी सिद्ध होगी : राज्यमंत्री

उप कृषि निदेशक, कानपुर देहात मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि जिन कृषकों का किसान क्रेडिट कार्ड नही बना है ऐसे कृषक आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, बुबाई प्रमाण पत्र व कृषक का मोबाइल नं0 देकर जन सेवा केन्द्र के माध्यम से अधिसूचित फसलों का बीमा करा सकते है। रबी में बीमा हेतु कृषक प्रीमियम 1.5 प्रतिशत निर्धारित है, इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार का अन्य शुल्क जन सेवा केन्द्र को नही देना है। प्रत्येक बीमा पॉलिसी पर सी0एस0सी0 केन्द्रों को भारत सरकार द्वारा 32.00 रूपये मानदेय के रूप में प्रदान किये जाते है।

ये भी पढ़े-  तलाशे जाएंगे उत्कृष्ट कहानीकार शिक्षक

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उप कृषि निदेशक से कहा गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा किसानों को जागरूक करते हुए दिलाया जाए ताकि उन्हें हर तरह का लाभ मिल सके एवं कृषि के क्षेत्र में किसान बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सके।कार्यक्रम में विनोद कुमार यादव उप कृषि निदेशक एवं डॉ0 उमेश कुमार गुप्ता जिला कृषि अधिकारी द्वारा उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

10 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

10 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

11 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

12 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.