G-4NBN9P2G16

रियल सिंघम सीओ रघुराज ने नगर पंचायत में वर्षो से फल फुल रहा अवैध वसूली का कर दिया भंडाफोड़

चकियाः रियल सिंघम सीओ रघुराज ने नगर पंचायत में वर्षो से हो रही वाहनों से अवैध वसूली का कर दिया भंडाफोड़, 2019 के बाद नहीं हुआ वाहनों से वसूली का टेंडर, घालमेल तरीके से नगर में 5 स्थानों पर हो रही अवैध वसूली, अंजाम देने वाले जायेंगे जेल.......

चकिया, चंदौली। गत मंगलवार की सुबह रियल सिंघम पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज सर्किल भ्रमण पर निकले हुए थे। सर्किल भ्रमण के दौरान निर्भयदास सलया के ताले स्थित टैंपो स्टैंड पर बकायदे कुर्सी बेंच लगाकर एक युवक द्वारा चकिया-अहरौरा मार्ग पर चलने वाले सवारी वाहनों से अवैध वसूली करते हुए देखा। जिसपर सीओ ने जानकारी हासिल करते बगैर कार्बन कॉपी व कुछ साक्ष्य युवक के पास से न मिलने पर अवैध वसूली किए जाने के आरोप में कोतवाली में बैठा दिया। जिसपर नगर पंचायत के जिम्मेदार व कर्मियों में हड़कंप मच गया।
वसूली का कार्य नगर पंचायत द्वारा 5 स्थानों पर कुछ प्राइवेट युवक रखकर कराया जाता है। जिसमें नौगजा शहीद सादुल्लापुर, लतीफशाह, निर्भयदास, मोहम्मदाबाद आदि स्थानों पर वाहनों से आए दिन वसूली का कार्य किया जा रहा है। यही नहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी के पड़ताल में 2019 के बाद वाहन वसूली का टेंडर नहीं हुआ। फिर भी अवैध तरीके से वसूली का कार प्रगति पर फल फूल रहा है। जिसपर जिम्मेदार लोगों का ध्यान तनिक भी नहीं जा रहा है। यह वसूली कई वर्षो से हो रही है।
बतादें कि पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज ने निर्भयदास टैंपो स्टैंड से अहरौरा-चकिया मार्ग पर चलने वाले सवारी वाहनों से अवैध वसूली करने वाले युवक को पकड़ कर मंगलवार की शाम कोतवाली में बैठा दिया। जिसके बाद नगर पंचायत के जिम्मेदारों सहित कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत में जो वसूली हो रही है यह पूरी तरह से गलत है। पड़ताल में मिला है कि 2019 के बाद वाहनों के वसूली का नगर पंचायत में टेंडर ही नहीं हुआ। इसके बाद भी नगर पंचायत के जिम्मेदार धड़ल्ले से अवैध तरीके से करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों से वसूली का टेंडर प्रतिवर्ष होता है। जिस पर बकायदा नगर पंचायत का संविदा कर्मी वहनों से वसूली करते हुए नगर पंचायत व शासन के अन्य कार्यों धन का उपयोग होता है। लेकिन यहां तो सब घालमेल वर्षों से चल रहा है। जिम्मेदार भी मौन दिख रहें है। सीओ ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के कार्यो को अंजाम दे रहे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाई करते हुए जेल भेजा जायेगा।
अधिशासी अधिकारी मेही लाल गौतम ने बताया कि नगर पंचायत में वाहन वसूली कार्य पूरी तरह से वैध है। नगर के 5 स्थानों पर युवाओं को रखकर प्रतिदिन वसूली कराई जाती है। जो धनराशि नगर पंचायत के कार्यों में ली जाती है।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

51 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

1 hour ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.