चंदौली पहुंची सपा की देश बनाओ, देश बचाओं पदयात्रा, सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह ने किया जोरदार स्वागत

जिले के जमुरना गांव के समीप सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कार्यकर्ताओं के साथ देश बनाओ, देश बचाओं पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया। पदयात्रा का नेतृत्व गाजीपुर के अभिषेक यादव कर रहे है। जो प्रदेश के 50 विधानसभाओं में पदयात्रा निकालते हुए चंदौली पहुंचे है।

अमन यात्रा , चंदौली ; जिले के जमुरना गांव के समीप सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कार्यकर्ताओं के साथ देश बनाओ, देश बचाओं पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया। पदयात्रा का नेतृत्व गाजीपुर के अभिषेक यादव कर रहे है। जो प्रदेश के 50 विधानसभाओं में पदयात्रा निकालते हुए चंदौली पहुंचे है। पदयात्रा में शामिल लोग जिले के चार दर्जन गांवों से गुजरते हुए माधोपुर में ‌रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन पदयात्रा अपने गंतव्य को रवाना होगी।
पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे जनता के बीच जाकर भाजपा सरकारों की साजिसों का भंडाफोड़ करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पदयात्रा निकली है। कहा कि प्रदेश के 50 विधानसभाओं का भ्रमण करने के बाद पदयात्रा चंदौली पहुंची है। जनता के बीच में सपा के प्रति काफी स्नेह है। वहीं वर्तमान सरकार के प्रति आक्रोश भी देखने को मिला है। ऐसे में सपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराने के लिए वह गांव गांव पदयात्रा निकाल रहे है।
भाजपा का कृत्य उजागर हो चुका है।
सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि जनता अब सच्चाई को समझ चुकी है। भाजपा के लोग झूठ बोलकर सत्ता हासिल किया था। परन्तु अब उनकी पोल खुल चुकी है। भाजपा का चेहरा बेनकाब हो चुका है। ऐसे में पदयात्रा के माध्यम से लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों के बारें में बताने के साथ सकार को उखाड़ फेकने की अपील की जा रही है। इस दौरान सत्यनारायन राजभर, नन्दकुमार राय, अखिलेश सिंह, रामधनी यादव, रामजनम यादव, मुन्नीलाल मौर्य, उमेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

47 minutes ago

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवराहट पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…

52 minutes ago

चौकी प्रभारी सिठमरा रजनीश कुमार वर्मा ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

60 minutes ago

रनियां थाने में चार एस आई का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…

1 hour ago

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…

1 hour ago

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

4 hours ago

This website uses cookies.