G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

प्रत्येक बच्चा बहुमूल्य है, किसी की भी तुलना किसी अन्य से न करें अभिभावक : जिलाधिकारी

जनपद में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसंबर के अवसर पर समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी अकबरपुर परिसर में आयोजित हुआ.

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जनपद में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसंबर के अवसर पर समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी अकबरपुर परिसर में आयोजित हुआ.

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी नेहा जैन ने प्रतिभाग किया, जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांग बच्चों के आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सुंदर गीतों एवं उनकी कुशलता को प्रदर्शित करती कलाओं को देखा तथा आंखों से दिव्यांग बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के पदार्थों को हाथ से छूकर बताने के साथ-साथ दिव्यांग बच्चो द्वारा ही रंगोली सजाने आदि के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें उन्होंने भाव विभोर होकर दिव्यांग बच्ची फ़िज़ा द्वारा बनाई गई रंगोली से उनके मध्य में स्वयं जाकर उनके लिए गीत का भी गायन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने आंखों से दिव्यांग अंगद द्वारा स्वयं ढोलक सुंदर धुन के साथ गीत प्रस्तुत किया, वहीं एक और बालिका नैना भदौरिया ने भी गीत सुनाया जबकि कुछ बच्चों ने संयुक्त नृत्य भी प्रस्तुत किया जिसकी  जिलाधिकारी ने सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया.

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडे , लेखाधिकारी बेसिक शिवा त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय संजय कुमार गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह, एसआरजी अनन्त त्रिवेदी ,सन्त कुमार दीक्षित, अजय कुमार गुप्ता, नीतू कटियार ,नवीन दीक्षित, ऋषि कांत आर्य, सुरसरि पांडे, बृजेश त्रिपाठी ,पवन कुमार सिंह, आशीष कुमार त्रिपाठी, बाल कृष्ण तिवारी, आशुतोष मिश्रा ,अजय कुमार गुप्ता ,अतहर सिद्दीकी, रेखा वर्मा, सुनैना वर्मा, सरला देवी, शोभा देवी, विमल कुमार, अनुपम कुमार, अतुल सिंह तोमर, सीमा मिश्रा, प्रतिमा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

गजनेर में नहर बंबा में मिला बुजुर्ग का शव ,4 सितंबर से लापता था

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर नागिन के पास नहर बंबा में आज एक बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

4 minutes ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर,भेजा गया अस्पताल

कानपुर देहात में आज दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। गजनेर थाना क्षेत्र के मूसानगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर… Read More

1 hour ago

भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन दुष्यंत कुमार मौर्य ने जनशिकायतों… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में 69वीं जनपदीय एवं मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

कानपुर देहात:  स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही 69वीं जनपदीय एवं मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए… Read More

2 hours ago

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी ने तहसील भोगनीपुर अंतर्गत ग्राम चपरघटा

कानपुर देहात: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,… Read More

2 hours ago

आरएसजीयू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार सिंह को ‘श्री गोविंद हरि सिंघानिया शोध पुरस्कार’

पुखरायां (कानपुर देहात) - रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय, पुखरायां के प्राचार्य और इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार सिंह को… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.