G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा , कानपुर देहात ; केंद्र सरकार सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए बड़ा प्लान बना चुकी है। इसी के तहत देशभर में पीएम श्री योजना की घोषणा की गई है। इन स्कूलों में सारी आधुनिक सुविधाएं होंगी। ये सभी देश के मॉडल स्कूल बनेंगे। यूपी में 1780 स्कूल को बेंचमार्क स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रति स्कूल दो करोड़ रुपये की धनराशि से सुविधाएं जुटाई जाएंगी। पीएम श्री विद्यालय योजना के तहत इनका विकास किया जाएगा। यहां पर हरित ऊर्जा के सिद्धांतों का पालन किया जाएगा। हर ब्लॉक से दो स्कूलों का चयन किया जाएगा। इस संबंध में महानिदेशक विजय किरन आनंद ने विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं।
ये भी पढ़े- दो बाइक सवार युवक पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से हुए घायल, एक की मौत
इनके लिए स्कूलों का चयन यू डायस पोर्टल से किया जा रहा है। कुछ स्कूल कक्षा एक से आठ तक के होंगे तो कुछ कक्षा एक से कक्षा 12 तक के होंगे। इन स्कूलों में से सर्वश्रेष्ठ स्कूलों का चयन करते हुए उन्हें अपग्रेड किया जाएगा। यहां के बच्चों के कौशल विकास की संभावनाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। यहां विद्यालय गुणवत्ता व मूल्यांकन फ्रेमवर्क भी विकसित किया जाएगा। लर्निंग आउटकम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
This website uses cookies.