G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, कानपुर देहात। विकास खंड कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सर्विस बुक सहित विभिन्न दफ्तरों के रख रखाव को देखा। ब्लॉक सभागार में समीक्षा बैठक भी की। मनरेगा के कार्य में लापरवाही से उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। वहीं बैठक में ग्राम पंचायत सचिव अमित कुमार अनुपस्थित रहे तो कार्रवाई के लिए संस्तुति की।
लिंग भेदभाव का करे बहिष्कार, लड़का-लड़की एक समान : सीडीओ सौम्या
शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय रसूलाबाद ब्लॉक पहुंचीं। जहां उन्होंने ब्लॉक का निरीक्षण किया। ब्लॉक में उन्होंने सबसे पहले बीडीओ कार्यालय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय सहित स्थापना पटेल कार्यालय को देखा। जहां आवासों के लक्ष्य व डिमांड के बारे में जानकारी ली। मनरेगा के कार्य में संतोषजनक प्रगति न मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
वहीं केवल 1 ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का कार्य पूरा मिला। जिस पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कहा कि अमृत सरोवर के कार्यों में तेजी लाई जाए।वही कायाकल्प की समीक्षा में खराब प्रगति पाए जाने पर डीपीआरओ एवं एडीओ पंचायत को नोटिस जारी करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया। इस मौके पर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
वही सचिव अमित कुमार द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने एवं बिना सूचित किया अवकाश पर रहने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए साथ ही सहायक अधिकारी पंचायत द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने उन पर भी कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, परियोजना निदेशक दिनेश कुमार यादव एवं अन्य अधिकारी रहे उपस्थित।
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
This website uses cookies.