एक महीने बाद नहर में आया पानी, सिल्ट आने से सुबह की बजाय शाम से शुरू होगी दोनों टाइम वाटर सप्लाई
सोमवार शाम से कानपुर की 30 लाख आबादी को जलसंकट से छुटकारा मिल जाएगा। लोअर गंगा कैनाल में सोमवार से 1 महीने बाद पानी आना शुरू हो गया। पानी के साथ बड़ी मात्रा में मिट्टी आने से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को पानी सप्लाई नहीं हो सका। सोमवार शाम से नियमित सुबह-शाम पानी सप्लाई शुरू हो जाएगा।

सिल्ट आने से प्लांट नहीं शुरू हुए
जलकल सचिव आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लोअर गंगा कैनाल (पनकी नहर) में पानी आने से गुजैनी वाटर वर्क्स और बेनाझाबर वाटर वर्क्स को पर्याप्त कच्चा पानी सप्लाई किया जा सकेगा। सोमवार सुबह पानी में काफी मात्रा में सिल्ट बहकर आई है। पर्याप्त पानी में उसके बहने का इंतजार कर रहे हैं। शाम तक पानी सप्लाई शुरू हो जाएगी।
1 महीने से प्लांट था बंद
नहर में पानी न होने से एक महीने से गुजैनी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद पड़ा था। साथ ही बेनाझाबर वाटर वर्क्स को रोजाना 5 करोड़ लीटर कच्चे पानी की सप्लाई भी नहीं हो पा रही थी। भीषण गर्मी में लोगों को एक टाइम ही बमुश्किल पानी सप्लाई किया जा रहा था।
मोतीझील में भी आएगा पानी
लोअर गंगा कैनाल बंद होने से कारगिल पार्क स्थित मोतीझील में भी पानी सप्लाई नहीं हो रहा था। इससे झील का पानी भी सूखने लगा था। बीते दिनों पानी कम होने से सैकड़ों मछलियां भी मर गई थीं। पानी आने से वन्य जीवों को भी राहत मिलेगी।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.