G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

कर्तव्य मनुष्य को जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है :  डीआईओएस अरविंद द्विवेदी

जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद द्विवेदी ने कहा है कि व्यक्ति को अपना कर्तव्य सदैव याद रखना चाहिए। अधिकारों के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी क्योंकि वह व्यक्ति के जीवन में श्रेष्ठता लाता है।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद द्विवेदी ने कहा है कि व्यक्ति को अपना कर्तव्य सदैव याद रखना चाहिए। अधिकारों के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी क्योंकि वह व्यक्ति के जीवन में श्रेष्ठता लाता है। श्री द्विवेदी यहां जनपद मुख्यालय पर स्थित अकबरपुर बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर के सभागार में अपनी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य मे आयोजित एक समारोह मे अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। यह समारोह भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से आयोजित किया गया था।

उल्लेखनीय है कि श्री द्विवेदी 31 दिसंबर 2022 को अवकाश प्राप्त कर रहे हैं जिन्हें लोकप्रियता के संदर्भ में सर्वोपरि मानते हुए अनेक स्थानों पर विदाई समारोह आयोजित कर सम्मान दिया जा रहा है। बताते चलें कि विजय दिवस इसी प्रकार का एक सम्मान समारोह अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर के सभागार में भी संपन्न हुआ तथा अकबरपुर इंटर कॉलेज मैदान में विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के 35 सौ बच्चों,शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों,अनेक पड़ोसी विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। ज्ञात हो कि अकबरपुर बालिका इंटर कॉलेज सभागार में विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और विद्यालय की छात्राओं द्वारा उनके सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

ये भी पढ़े-   डीएम के निर्देश पर एसआरजी ने जीके प्रतियोगिता विजेता बच्चों को कराया एक्सपोज़र विजिट 

इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त अशोक कुमार अवस्थी, संस्कृत विद्वान योगेश मिश्र, राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक धर्मेश कुमार द्विवेदी, इंद्र भूषण, राजनाथ, शोभा यादव, बृजेंद्र सिंह आदि शामिल हुए। आयोजकों की ओर से उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया वही विद्यालय की प्रधानाचार्य मिथिलेश सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

8 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

8 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

9 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

10 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

10 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.