G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

नए वर्ष 2023 में और स्मार्ट होगी शिक्षा व्यवस्था

2023 में शिक्षा थोड़ी और स्मार्ट होगी। स्मार्ट क्लास, टैबलेट और कम्प्यूटर लैब से पढ़ाई को दिलचस्प और रोचक बनाने के साथ ही पढ़ाई और स्कूलों की मॉनिटरिंग में भी तकनीक का इस्तेमाल होगा।

लखनऊ / कानपुर देहात। 2023 में शिक्षा थोड़ी और स्मार्ट होगी। स्मार्ट क्लास, टैबलेट और कम्प्यूटर लैब से पढ़ाई को दिलचस्प और रोचक बनाने के साथ ही पढ़ाई और स्कूलों की मॉनिटरिंग में भी तकनीक का इस्तेमाल होगा। बेसिक, जूनियर और माध्यमिक स्तर में पूरा जोर तकनीक पर होगा। अगले वर्ष सभी प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में दो-दो टैबलेट पहुंचेंगे जिसके फेस रीडिंग एप से हाजिरी की शुरुआत होगी वहीं टैबलेट के माध्यम से पढ़ाई लिखाई भी स्मार्ट होगी। इसके अलावा प्रदेश के 18 हजार परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास लगेगी। वहीं माध्यमिक स्तर के 2250 सरकारी स्कूलों में 10-10 कम्प्यूटरों की लैब बनाई जाएगी। सभी केजीबीवी भी स्मार्ट क्लास से लैस होंगे।

ऑपरेशन कायाकल्प के सभी मानक होंगे पूरे

2023 इस मायने में खास होगा कि बुनियादी शिक्षा के 1.35 लाख स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के सभी मानकों को पूरा किया जाने का लक्ष्य है। मार्च 2023 तक सभी स्कूलों में बाउंड्रीवाल, ब्लैकबोर्ड, पीने का पानी, शौचालय, टाइल्स समेत अन्य सुविधाएं जुटाई जानी हैं। अगले वर्ष कक्षा एक से लेकर 8 तक की परीक्षा सभी जिलों में एक ही दिन और समय पर करवाने का लक्ष्य है जिसे सरल एप से जांचा जाएगा जिससे कम वक्त में रिजल्ट सामने आ सके।

डिजिटल सुरक्षा में होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

यूपी बोर्ड 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की व्यवस्थाएं अब और स्मार्ट होंगी। इसके प्रश्नपत्र लेकर जाने वाला वाहन जीपीएस युक्त होगा यानी इसकी ट्रैकिंग की जा सकेगी और रास्ते में पेपर लीक होने की संभावना से बचा जा सकेगा। इसका रूटमैप पहले से फिक्स होगा और इसमें ऐसी व्यवस्थाएं होंगी कि इसमें छेड़छाड़ होने पर कंट्रोल रूम में जानकारी पहुंच सके। संवेदनशील जगहों और लॉकर रूम में एआई युक्त कैमरे लगाए जाएंगे ताकि संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत कंट्रोल रूम में नोटिफिकेशन आए और कार्यवाही की जा सके।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने चलाई तबादला एक्सप्रेस

अमन यात्रा ब्यूरो, कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने जनपद कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन… Read More

8 hours ago

रसूलाबाद में रिंद नदी में डूबे किशोर का शव मिला

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रतनपुर में रिंद नदी में बीते शनिवार को नहाते समय डूबे एक किशोर… Read More

9 hours ago

चौकी इंचार्ज शेर सिंह की सूझबूझ से खुला 11 महीने पुराने हत्याकांड का राज, बेबस माँ को मिला न्याय

हत्या के बाद लक्ष्मी ने बच्चों के सामने कहा, “पापा नशे में मारपीट करते थे, उनका मरना जरूरी था।” कानपुर।… Read More

10 hours ago

कानपुर देहात में लाइसेंसी बंदूक से की गई फायरिंग मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के ज्योति गांव में बीती शनिवार की शाम दो पक्षों के बीच मामूली विवाद… Read More

11 hours ago

राजपुर में नहर में मिला अज्ञात शव,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर नहर में रविवार को एक अज्ञात शव मिला है। सूचना पर पहुंची… Read More

11 hours ago

अंडरलोड गाड़ियां चलाने की मांग को लेकर ट्रक यूनियन के सदस्य सीएम से मिलेंगे

कानपुर देहात। अंडरलोड गाड़ियां चलाने की अपनी मुख्य मांग को लेकर कानपुर देहात समेत कई जिलों की ट्रक यूनियनों के… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.