G-4NBN9P2G16
लखनऊ/ कानपुर देहात। सूबे के परिषदीय विद्यालयों में नए साल का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया गया है। परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने प्रदेश के सभी बीएसए को पत्र जारी किया है। वर्ष 2023 में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 15 जून तक और शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेगा।
पत्र के अनुसार 15 नवंबर 2022 के शासनादेश के मुताबिक कार्यकारी अवकाश के अंतर्गत पांच जनवरी 2023 को गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में निर्धारित अवकाश को 29 दिसंबर 2022 को किया गया था। इस कारण पांच जनवरी-2023 को देय अवकाश निरस्त कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा अनुमन्य अवकाश देय होंगे। मुस्लिम त्योहार चंद्र दर्शन के अनुसार एक दिन आगे-पीछे हो सकते हैं। हरितालिका तीज अथवा हरियाली तीज, करवाचौथ, संकठा चतुर्थी एवं हलषष्ठी/ललई छठ, जीउतिया व्रत/अहोई अष्टमी का अवकाश केवल अध्यापिकाओं/बालिकाओं के लिए अनुमन्य होगा।
कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का शैक्षणिक समय भी निर्धारित किया गया है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक (प्रार्थना सभा/योगाभ्यास सुबह आठ से सवा आठ बजे तक) रहेगा।
एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से तीन बजे तक (प्रार्थना सभा/योगाभ्यास सुबह नौ से सवा नौ बजे तक) पढ़ाई होगी। ग्रीष्मकाल में मध्यावकाश सुबह 10.30 से 11 बजे तक तथा शीतकाल में मध्यावकाश दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक रहेगा।
परिषदीय विद्यालयों हेतु अवकाश तालिका वर्ष 2023 :-
क्रमांक
| अवकाश का नाम | तिथि व दिन
|
1. | मकर संक्रान्ति
| 15 जनवरी 2023 रविवार
|
2. | गणतन्त्र दिवस / बसन्त पंचमी | 26 जनवरी 2023 गुरुवार (शिक्षणकार्य स्थगित)
|
3. | मो० हजरत अली का जन्मदिवस / संत रविदास जयन्ती | 5 फरवरी 2023 रविवार (शिक्षणकार्य स्थगित)
|
4. | महाशिवरात्रि
| 18 फरवरी 2023 शनिवार
|
5. | होलिका दहन
| 7 मार्च 2023 मंगलवार
|
6. | होली | 8 मार्च 2023 बुधवार
|
7. | रामनवमी
| 30 मार्च 2023 गुरुवार
|
8. | महावीर जयंती
| 4 अप्रैल 2023 मंगलवार
|
9. | गुड फ्राइडे
| 7 अप्रैल 2023 शुक्रवार
|
10. | डॉ० भीमराव अम्बेडकर जन्मदिवस
| 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार (शिक्षणकार्य स्थगित)
|
11. | ईद-उल-फितर | 22 अप्रैल 2023 शनिवार
|
12. | बुद्ध पूर्णिमा | 5 मई 2023 शुक्रवार
|
13. | ईदुज्जुहा (बकरीद)
| 29 जून 2023 गुरुवार
|
14. | मोहर्रम
| 29 जुलाई 2023 शनिवार
|
15. | स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त 2023 मंगलवार (शिक्षणकार्य स्थगित)
|
16. | रक्षाबंधन | 31 अगस्त 2023 गुरुवार
|
17. | चेहल्लुम
| 6 सितम्बर 2023 बुधवार
|
18. | जन्माष्टमी
| 7 सितम्बर 2023 गुरुवार
|
19. | ईद-ए-मिलाद / बारावफात
| 28 सितम्बर 2023 गुरुवार
|
20. | महात्मा गांधी जयन्ती | 2 अक्टूबर 2023 सोमवार (शिक्षणकार्य स्थगित)
|
21. | दशहरा (महानवमी)
| 23 अक्टूबर 2023 सोमवार
|
22. | दशहरा (विजय दशमी)
| 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार
|
23. | महर्षि बालमीकि जयन्ती
| 28 अक्टूबर 2023 शनिवार
|
24. | सरदार बल्लभ भाई पटेल जन्मदिवस / आचार्य नरेन्द्र देव जयन्ती
| 31 अक्टूबर 2023 मंगलवार
|
25. | नरक चतुर्दशी
| 11 नवम्बर 2023 शनिवार
|
26. | दीपावली
| 12 नवम्बर 2023 रविवार
|
27. | गोवर्द्धन पूजा
| 13 नवम्बर 2023 सोमवार
|
28. | भैया दूज / चित्रगुप्त जयन्ती
| 15 नवम्बर 2023 बुधवार
|
29. | छठ पूजा पर्व
| 19 नवम्बर 2023 रविवार
|
30. | गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस
| 24 नवम्बर 2023 शुक्रवार
|
31. | गुरुनानक जयन्ती / कार्तिक पूर्णिमा
| 27 नवम्बर 2023 सोमवार
|
32. | क्रिसमस डे
| 25 दिसंबर 2023 सोमवार
|
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.