G-4NBN9P2G16

कानपुर देहात महोत्सव 2023 में स्टाल स्थापित करने हेतु करें 7235002885 पर सम्पर्क

जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में जनपद में आगामी दिनांक 06 फरवरी 2023 से 12 फरवरी 2023 के मध्य जनपद की उपयोगिता को बड़ा उछाल देने एवं उद्यम प्रोत्साहन हेतु नवीन प्रयासों के क्रम में इन्वेस्टर सम्मिट एवं कानपुर देहात महोत्सव 2023 कार्यक्रम के संबंध में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागों के सामंजस्य स्थापित करने हेतु बैठक आयोजित की गई।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में जनपद में आगामी दिनांक 06 फरवरी 2023 से 12 फरवरी 2023 के मध्य जनपद की उपयोगिता को बड़ा उछाल देने एवं उद्यम प्रोत्साहन हेतु नवीन प्रयासों के क्रम में इन्वेस्टर सम्मिट एवं कानपुर देहात महोत्सव 2023 कार्यक्रम के संबंध में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागों के सामंजस्य स्थापित करने हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उन्होंने समस्त उद्यमिता प्रोत्साहन संबंधित विभागों को आने वाले इच्छुक उद्यमियों से निवेश हेतु ज्यादा से ज्यादा इंडेंट भराय जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सभी उद्यमियों को यह मालूम होना चाहिए कि यह जनपद निवेश करने हेतु एक शीर्ष जनपद है एवं जल्दी ही कानपुर देहात का नाम कानपुर देहात से हटकर ग्रेटर कानपुर भी हो सकता है। उन्होंने जनपद में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर समिट के माध्यम से नए उद्यमियों को एक सुनहरा अवसर प्राप्त होने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस समय किए गए निवेश से उद्यमी ज्यादा से ज्यादा फायदा भविष्य में ले पाएंगे। उन्होंने जनपद में आयोजित होने वाले कानपुर देहात महोत्सव की तैयारियों का भी जायजा लिया एवं कानपुर देहात महोत्सव में स्टॉल लगाने हेतु इच्छुक व्यक्तियों को एक खुला मंच प्रदान किए जाने के उद्देश्य से ऐलान किया कि यदि कोई कानपुर देहात महोत्सव में स्टॉल लगाने हेतु इच्छुक है तो वह 7235002885 पर संपर्क कर अपनी स्टॉल बुक कर सकता है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन केशव नाथ गुप्त, मुख्य कोषाधिकारी अधिशासी अभियंता विद्युत रनिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

10 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

34 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

3 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.