G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

जनपद की सीडीओ सौम्या, परियोजना निदेशक, जल शक्ति मंत्रालय(नेशनल वॉटर मिशन) भारत सरकार के नेतृत्व में जनपद में की गई तैयारियों को करेंगी साझा

हमारे जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे अपने विचारों को प्रस्तुत करने एवं नए आविष्कारों को लागू किए जाने हेतु जानी जाती है। उसी क्रम में उत्तर प्रदेश से जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे को पूरे देश में  भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय से 'कैच द रैन" अभियान के अंतर्गत वर्षा के पानी के बचाव हेतु किए जा रहे कार्यों एवं तैयारियों को साझा करने का प्रस्ताव मिला है जिसके क्रम में दिनांक 21 जनवरी 2023 (शनिवार) को अपराह्न 03:30 बजे जल श्रृंखला वेबिनार के तहत 'जल प्रबंधन के सर्वोत्तम अभ्यास' विषय पर आयोजित 36वें संस्करण में मुख्य विकास अधिकारी अपने विचार रखेंगी।

अमन यात्रा , कानपुर देहात। बताते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है कि हमारे जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे अपने विचारों को प्रस्तुत करने एवं नए आविष्कारों को लागू किए जाने हेतु जानी जाती है। उसी क्रम में उत्तर प्रदेश से जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे को पूरे देश में  भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय से ‘कैच द रैन” अभियान के अंतर्गत वर्षा के पानी के बचाव हेतु किए जा रहे कार्यों एवं तैयारियों को साझा करने का प्रस्ताव मिला है जिसके क्रम में दिनांक 21 जनवरी 2023 (शनिवार) को अपराह्न 03:30 बजे जल श्रृंखला वेबिनार के तहत ‘जल प्रबंधन के सर्वोत्तम अभ्यास’ विषय पर आयोजित 36वें संस्करण में मुख्य विकास अधिकारी अपने विचार रखेंगी।

अर्चना वर्मा(आईएएस) परियोजना निदेशक, जल शक्ति मंत्रालय(नेशनल वॉटर मिशन, भारत सरकार की विशेष समान्नित उपस्थिति में जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे के साथ साथ वरनाली डेका(आईएएस), डिप्टी कमिश्नर, कोकराझार, आसाम के प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को मौका दिया गया। पूरे भारत वर्ष में वरनाली डेका(आईएएस), डिप्टी कमिश्नर के साथ जनपद की मुख्य विकास अधिकारी प्रमुख वक्ता के रूप में जनपद कानपुर देहात से अपने प्रयासों को साझा करेंगी जो की बहुत गर्व का विषय है।

इसी के मद्देनजर जनपद की मुख्य विकास अधिकारी द्वारा, जिलाधिकारी के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों एवं तैयारियों को उनके द्वारा सभी के साथ साझा किया जाएगा साथ ही भारत में जल आपूर्ति व संरक्षण के लिए जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल उपयोगिता को लेकर चलाए जा रहे हैं कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा जिससे कोई भी किसान, गरीब व क्षेत्र पानी बिना बर्बाद न हो।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

सड़क हादसा: कानपुर देहात में बोलेरो और ट्रक की टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में भेवान गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज… Read More

30 minutes ago

मोनिका रानी: स्कूल शिक्षा की नई प्रभारी महानिदेशक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More

45 minutes ago

राजकीय बालिका गृहों में एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान*

कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More

2 hours ago

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

3 hours ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.