कानपुर देहात

पुलिस मुठभेड़ में गौतस्करी में शामिल एक शातिर को पुलिस ने दबोचा

अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर तनु उपाध्याय के नेतृत्व में थाना सट्टी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये दिनांक 22/ 23.12.2022 की रात्रि में थाना सट्टी क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना के सम्बन्ध में थाना सट्टी पर मु0अ0सं0 139/2022 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था।

अमन यात्रा, कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह व कुमार पुलिस महानिरीक्षक रेन्ज कानपुर प्रशान्त कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर तनु उपाध्याय के नेतृत्व में थाना सट्टी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये दिनांक 22/ 23.12.2022 की रात्रि में थाना सट्टी क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना के सम्बन्ध में थाना सट्टी पर मु0अ0सं0 139/2022 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था।

ये भी पढ़े-   दो मजदूर परिवारों में हुआ झगड़ा, एक मजदूर की गई जान

विववेचना के क्रम में प्रकाश में आये अभियुक्त मोहम्मद यासीन पुत्र मोहम्मद हलीम वि ग्राम सट्टी थाना सट्टी कानपुर देहात को मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनाँक 18/19.01.2023 की रात्रि को ग्राम ढूंदेपुर की तरफ बम्बा पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया एवं अंधेरे का फायदा उठाकर 01 अभियुक्त 1. बड़े लल्ला पुत्र फिरोज निवासी ग्राम सट्टी थाना सट्टी कानपुर देहात मौके से भागने में सफल रहा। अभियुक्त मोहम्मद यासीन पुत्र मोहम्म्द हलीम निवासी ग्राम सट्टी थाना सट्टी कानपुर देहात के कब्जे से 01 अदद. अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर किये गये हैं।

ये भी पढ़े-  ‘परीक्षा पे चर्चा -2023’ के कार्यक्रम के अंतर्गत 23 जनवरी 2023 को केंद्रीय विद्यालय माती में होगा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

पूछताछ- गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि साहब हम अपने साथी बड़े लल्ला पुत्र फिरोज व मिसवाह पुत्र राजा के साथ मिलकर दिनाँक 22/ 23.12.2022 की रात्रि को थाना सट्टी क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिये थे और आज फिर मै और मेरा साथी बड़े लल्ला पुत्र फिरोज गाय की तलाश करते हुये आ रहे थे तभी आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया और मेरा साथी बड़े लल्ला अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। दिनांक 22/23.12.2022 की रात्रि में ग्राम सट्टी थाना सट्टी क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना के सम्बन्ध में थाना सट्टी पर मु0अ0सं0-139/2022 धारा-3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सट्टी पर मु0अ0सं0 06/2023 धारा 307 भादवि व मु0अ0सं0 07/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: रसूलपुर गांव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

कानपुर देहात: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, नव…

4 seconds ago

कानपुर देहात के किसानों के लिए सुनहरा मौका: बागवानी योजनाओं का लाभ उठाएं

कानपुर देहात: अब कानपुर देहात के किसान भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं! सरकार ने…

14 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक समीक्षा बैठक सम्पन्न

कानपुर देहात: जनपद के किसानों को समय से, पर्याप्त मात्रा में तथा पारदर्शी व्यवस्था के…

28 minutes ago

कानपुर देहात में दूषित दूध और खोया पर शिकंजा, 9 नमूने जांच के लिए भेजे गए

कानपुर देहात में आम जनता को सुरक्षित दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए…

35 minutes ago

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा का औचक निरीक्षण किया

कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज गंगा बैराज क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय…

52 minutes ago

कानपुर में गंगा का कहर: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, दिए तत्काल राहत के निर्देश

कानपुर नगर: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कानपुर के कई निचले इलाकों में बाढ़…

1 hour ago

This website uses cookies.