G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह व कुमार पुलिस महानिरीक्षक रेन्ज कानपुर प्रशान्त कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर तनु उपाध्याय के नेतृत्व में थाना सट्टी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये दिनांक 22/ 23.12.2022 की रात्रि में थाना सट्टी क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना के सम्बन्ध में थाना सट्टी पर मु0अ0सं0 139/2022 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था।
ये भी पढ़े- दो मजदूर परिवारों में हुआ झगड़ा, एक मजदूर की गई जान
विववेचना के क्रम में प्रकाश में आये अभियुक्त मोहम्मद यासीन पुत्र मोहम्मद हलीम वि ग्राम सट्टी थाना सट्टी कानपुर देहात को मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनाँक 18/19.01.2023 की रात्रि को ग्राम ढूंदेपुर की तरफ बम्बा पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया एवं अंधेरे का फायदा उठाकर 01 अभियुक्त 1. बड़े लल्ला पुत्र फिरोज निवासी ग्राम सट्टी थाना सट्टी कानपुर देहात मौके से भागने में सफल रहा। अभियुक्त मोहम्मद यासीन पुत्र मोहम्म्द हलीम निवासी ग्राम सट्टी थाना सट्टी कानपुर देहात के कब्जे से 01 अदद. अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर किये गये हैं।
पूछताछ- गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि साहब हम अपने साथी बड़े लल्ला पुत्र फिरोज व मिसवाह पुत्र राजा के साथ मिलकर दिनाँक 22/ 23.12.2022 की रात्रि को थाना सट्टी क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिये थे और आज फिर मै और मेरा साथी बड़े लल्ला पुत्र फिरोज गाय की तलाश करते हुये आ रहे थे तभी आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया और मेरा साथी बड़े लल्ला अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। दिनांक 22/23.12.2022 की रात्रि में ग्राम सट्टी थाना सट्टी क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना के सम्बन्ध में थाना सट्टी पर मु0अ0सं0-139/2022 धारा-3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सट्टी पर मु0अ0सं0 06/2023 धारा 307 भादवि व मु0अ0सं0 07/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.