G-4NBN9P2G16

गणित व भाषा विषय के शिक्षक किए जाएंगे प्रशिक्षित

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छठवीं से आठवीं कक्षा तक के कमजोर बच्चों को गणित व भाषा विषय में दक्ष बनाने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोनों विषयों के शिक्षकों के लिए पूरे प्रदेश में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा।

लखनऊ / कानपुर देहात। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छठवीं से आठवीं कक्षा तक के कमजोर बच्चों को गणित व भाषा विषय में दक्ष बनाने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोनों विषयों के शिक्षकों के लिए पूरे प्रदेश में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। शिक्षकों को कमजोर बच्चों की विशेष कक्षाओं के प्रशिक्षण के लिए तैयार की गई विशेष शिक्षण सामग्री की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 फरवरी तक पूरा करने की मियाद तय की गई है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी डायट प्राचार्यों को शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि सबसे पहले प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय के गणित के शिक्षक और फिर भाषा विषय के शिक्षक को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाए।
रोजाना 50-50 शिक्षकों के अलग-अलग सत्र प्रत्येक डायट में सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच होंगे। यदि प्रशिक्षण में शिक्षक गैरहाजिर मिले तो संबंधित विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे राज्य स्तर पर प्रत्येक जिले से शिक्षकों को बुलाकर संदर्भदाता प्रशिक्षण गणित का हो चुका है जबकि भाषा का इसी महीने से प्रस्तावित है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के अनुसार एक अप्रैल 2023 से 50 दिन तक विशेष रूप से तैयार कार्य पुस्तिका व संदर्शिका से प्रभावी कक्षा शिक्षण सुनिश्चित किया जाये। प्रशिक्षण में व्यय होने वाली धनराशि को निर्धारित माध्यम से खर्च करना होगा।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.