कानपुर देहात

जिला विकास अधिकारी ने फहराया तिरंगा झंडा, हर्षोल्लास के साथ विकास भवन में मनाया गया गणतंत्र दिवस

राष्ट्र आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय के निर्देशों के क्रम में जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने विकास भवन परिसर में ध्वजारोहण करके 74वें गणन्त्रत दिवस मनाया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। राष्ट्र आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय के निर्देशों के क्रम में जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने विकास भवन परिसर में ध्वजारोहण करके 74वें गणन्त्रत दिवस मनाया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी द्वारा  समस्त जनपद वासियो को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकमनाएं देते हुए कहा की यह तंत्र प्रत्येक सामान्य गण के लिए भी अति सुलभ एवं कल्याणकारी हो ताकि गण अपने तंत्र पर सदा गर्वित रहे, इसी सदिच्छा के साथ उन्होंने सभी को गणतंत्र के इस गर्वोत्सव की हार्दिक बधाई दी।

गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विकास भवन के सभी अधिकारियो कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कर्मचारियों द्वारा इस अवसर पर राष्ट्रीय गीतों के माध्यम से प्रस्तुति की गयी। जिला विकास अधिकारी ने कहा कि आज का दिन विशेष है, विशेष इस कारण है क्योकि इस दिन को विशेष बनाने का कार्य हमारे संविधान निर्माताओं ने किया, उनके लगन और निष्ठा का परिणाम रहा कि आज हमे इतना सारगर्भित संविधान मिला, हमारा संविधान हमें भारतीय होने का भावनात्मक एहसास कराता है, उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक या निजी जीवन कोई भी हो वहां पर हमारा यह संविधान मार्ग दर्शक का कार्य करता है।

इस संविधान की विशेषता है कि जब भी हमारे समक्ष सार्वजनिक या निजी जीवन में कोई दुविधा उत्पन्न होती है तो यह संविधान हमें इस दुविधा से निकालने का कार्य करता है, अगर हमे संविधान को समझना है तो इसकी प्रस्तावना को पढ़े और आत्मसात करे, क्योकि उसमें संविधान का मूल छिपा हुआ है, इसमें न्याय, लोकतन्त्र, गणतन्त्र, समरसता जैसी भावनाओं से हम अपने लिए और समाज के लिए कितना कुछ कर सकते है, डा0 भीमराव अम्बेडकर ने कहा था कि लोकतन्त्र जीवन शैली समझने का एक माध्यम है, वह आपसी सामंजस्य और भाईचारे को बढ़ावा देता है, हम सबसे ज्यादा सौभाग्यशाली है कि हम विश्व के सबसे बड़े गणतन्त्र के निवासी है।

हमारा संविधान हमें अगर मौलिक अधिकार देता है तो हमारे कुछ मौलिक कर्तव्य भी निर्धारित करता है, यह इस बात को इंगित करता है कि बिना कर्तव्य को निभाए हुए आप अपने अधिकारों की बात नही कर सकतें, हमारे संविधान की ही देन है कि हमारे देश की महिलाऐं जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। अगर हम अपने कर्तव्यों का निर्वाह समुचित ढ़ंग से करे तो निश्चित रूप से हम अपने देश को आगे ले जा सकेंगे। हमें अपने आने वाले पीढ़ी को पूर्ण स्वराज से लेकर संविधान लागू होने तक की बातों को बताना चाहिए जिससे वे इसके महत्व को समझ सके और देश उन्नत के पथ पर आगे बढ़ सके।

इसके पश्चात गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जनपद कानपुर देहात के 5 ग्राम प्रधानों जो कि ग्राम पंचायत परौख विकासखंड डेरापुर ग्राम पंचायत जैनपुर विकासखंड सरवन खेड़ा, ग्राम पंचायत चांदा विकासखंड अमरोधा,ग्राम पंचायत गुलौली विकासखंड मलाशा, ग्राम पंचायत हलधरपुर विकासखंड अमरोधा को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत कराए गए अच्छे विकास कार्यों के लिए विकास भवन माती मुख्यालय में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० देवकी नंदन लवानियाँ ने अपने विचार गीत के माध्यम से प्रस्तुत किए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने विकास भवन के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर अधिकारीगण कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

ट्रैफिक अलर्ट: कानपुर देहात में पुलिस भर्ती समारोह के लिए भारी वाहनों का मार्ग बदला

कानपुर देहात– उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों और सड़क एवं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के…

14 hours ago

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

1 day ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

2 days ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

2 days ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

2 days ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

2 days ago

This website uses cookies.