अपना जनपद

चंदौली: पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस पर किया गया भव्य परेड़ का आयोजन, मुख्य अतिथि द्वारा ली गयी परेड़ की सलामी, रियल सिंघम DSP रघुराज को मंत्री ने किया सम्मानित…..

चंदौली: पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस पर किया गया भव्य परेड़ का आयोजन, मुख्य अतिथि द्वारा ली गयी परेड़ की सलामी,स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये विभिन्न मनमोहक कार्यक्रम, रियल सिंघम DSP रघुराज को मंत्री ने किया सम्मानित…..

चंदौली। गुरुवार को महेन्द्रा टेक्निकल इण्टर कालेज के ग्राउंड में चन्दौली पुलिस द्वारा 74वें गणतंन्त्र दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय- भारी उद्योग मंत्री, भारत सरकार द्वारा ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली गयी। मुख्य अतिथि के साथ अंकुर अग्रवाल पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात परेड द्वारा मार्च पास्ट किया गया। जिसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा संविधान व सड़क सुरक्षा का शपथ दिलाया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करने के बाद जनपद के इंवेस्टर समिट बेवसाइट का लोकार्पण कर पुलिस पदाधिकारियों व जनपद के अन्य लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को मेडल/प्रशस्ति पत्र तथा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। वहीं केन्द्रीय मंत्री ने परेड कमांडर डीएसपी रघुराज को प्रमाण पत्र व शिल्ड देकर सम्मानित किया।

विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, कार्यक्रम के उपरांत सभी को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। इस भव्य परेड के समय जनपद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी गण के साथ ही काफी संख्या में महानुभावगण,अतिथिगण, आस-पास का क्षेत्रीय जनसमूह, विद्यालयों के शिक्षक व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

4 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

6 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

6 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

6 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

6 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

6 hours ago

This website uses cookies.