G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

कानपुर देहात महोत्सव : दर्शकों में चला कैलाश खेर के सुरों का जादू, गीतों पर झूमें लोग

माती में छह फरवरी से चल रहे कानपुर देहात महोत्सव के अंतिम दिन पार्श्व गायक कैलाश खेर ने मंच पर आते ही गीतों से लोगों का दिल जीत लिया। उनके गानों पर दर्शक थिरकते नजर आए। मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया दिलरुबा गाना सुनाया तो पंडाल में तालियां गूंज उठीं।

अमन यात्रा , कानपुर देहात। माती में छह फरवरी से चल रहे कानपुर देहात महोत्सव के अंतिम दिन पार्श्व गायक कैलाश खेर ने मंच पर आते ही गीतों से लोगों का दिल जीत लिया। उनके गानों पर दर्शक थिरकते नजर आए। मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया दिलरुबा गाना सुनाया तो पंडाल में तालियां गूंज उठीं।


कैलाश खेर ने इससे पहले हो जी मैं जाणा जोगी..रांझा रांझा गीत सुनाया। इसके बाद ऐ जी मारे चतुर सुजान… और उफ तौबा तौबा तेरी सूरत… सुनाकर लोगों का जोश बढ़ाया। अल्लाह के बंदे सुनले गाकर माहौल बनाया . इस बीच उन्होंने आगे की दीर्घा में बैठी युवतियों को मंच पर बुलाया लिया। इसके बाद कैलाश खेर के गाने पर युवतियां जमकर थिरकीं।


इसके बाद कैसे बताएं क्यूं तुझको चाहें…गीत दर्शकों के साथ गुनगुनाया। अमीर खुसरों के गीत सोई सोई सेज पर मुख पे डारे केश…हो पिया के रंग रंग दीन्हीं… की तान छेड़कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इसके बाद तेरे बिन नहीं लगता दिल मेरा ढोलना…गीत सुनाकर सिलसिला उन्होंने आगे बढ़ाया तो उनके सुर का जादू श्रोताओं के सिर चढ़कर बोलने लगा। कार्यक्रम में कैलाश खेर के साथ डीएम नेहा जैन व सीडीओ सौम्या पांडेय भी झूमती नजर आईं। जिलाधिकारी नेहा जैन ने कानपुर देहात महोत्सव की वेबसाइट बनाने और जनपद के इतिहास पर बुक बनाने की घोषणा की। जिससे जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी देशदुनियां में अपनी पहचान बना सके। वही कार्यक्रम के दौरान

बिना पास के नहीं दिया प्रवेश कानपुर देहात। कैलाश खेर नाइट को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रवेश द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जिससे बिना पास के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाया। सुरक्षा और व्यवस्था चाक चौबंद रही। खेर के कार्यक्रम में स्वयं को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाए सिपाही कानपुर देहात। कैलाश खेर के कार्यक्रम के दौरान सिपाही स्वयं को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाए। कार्यक्रम के दौरान खूबी सेल्फी ली।

उद्योगपति हुए सम्मानित –
एडीएम प्रशासन केशवनाथ गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने उद्यमी कपिल भाटिया, निखिल सक्सेना, शिवम रस्तोगी, अनुराग मालवीय आदि को मंच पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।

 

 

 

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.