G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

छल प्रपंच छोड़कर परमात्मा की शरण में जाना पड़ता है तभी मिलती है सद्गति : प्रिया जी

ग्राम कूईतमंदिर गौरियापुर अकबरपुर कानपुर देहात में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन अयोध्या से पधारी पूज्या लक्ष्मीप्रिया जी ने कथा के माध्यम से महाभारत प्रसंग का विस्तार करते हुए परीक्षित जी के जन्म की कथा श्रवण कराई, परीक्षित जन्म कथा की ब्यख्या करते हुए कहा कि मनुष्य ही परीक्षित है, हर मनुष्य को आज भी सात दिनों का अवसर मिलता है सोम, मंगल, बुध, आदि यही सात दिन है इन्हीं सात दिनों में हर मनुष्य को संसार छोड़कर जाना होता है।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात :  ग्राम कूईतमंदिर गौरियापुर अकबरपुर कानपुर देहात में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन अयोध्या से पधारी पूज्या लक्ष्मीप्रिया जी ने कथा के माध्यम से महाभारत प्रसंग का विस्तार करते हुए परीक्षित जी के जन्म की कथा श्रवण कराई, परीक्षित जन्म कथा की ब्यख्या करते हुए कहा कि मनुष्य ही परीक्षित है, हर मनुष्य को आज भी सात दिनों का अवसर मिलता है सोम, मंगल, बुध, आदि यही सात दिन है इन्हीं सात दिनों में हर मनुष्य को संसार छोड़कर जाना होता है।

ऐसे में यदि मनुष्य छल प्रपंच का परित्याग करके परमात्मा की शरण में जाता है तो उसे सद्गति प्राप्त होती है । पूज्या प्रिया जी ने कथा के प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए सती चरित्र का वर्णन किया कहा कि देवी सती बिना बुलाए अपने पिता दक्ष के यज्ञ में गई यद्यपि माता पिता गुरु के यहां बिना बुलाए जाना चाहिए लेकिन यदि वहां कोई विरोध मानता हो तो वहां जाने से कल्याण नहीं होता है। देवी सती के पिता दक्ष, शिवजी से विरोध मानते हैं यह जानते हुए भी सती अपने पति की बात ना मानते हुए बाबा भोलेनाथ के बार-बार मना करने पर भी सती अपने पिता दक्ष के यज्ञ में सम्मिलित होती हैं उसका परिणाम सती को यज्ञ में अपने तन की आहूति देनी होती है। प्रसंग से सिक्षा देते हुए कहा कि समस्त स्त्रियों को अपने पति की सदैव आज्ञा पालन करते हुए,उसकी मर्यादा का सदैव ध्यान रखना चाहिए।

शिवरात्रि पर्व पर विशेष जय भोला भण्डारी शिव हरि भजन के प्रवाह में सभी बहने लगे संवेदी टीम संगीतकारों ने सुमधुर संगीत की स्वर लहरियों से पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। अयोध्या जी से पधारी लक्ष्मी प्रिया एवं भारती बहन ने मधुर कंठ से शिव जी के सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति से सभी को आनंदित कर दिया गौरियापुर धाम के सुमधुर भजन गायक रूपराम जी ने संगीत के स्वारों से स्वर मिलाकर सेवा अर्पित की,अक्टोपैड मनीष कुमार कश्यप,सिंथेसाइजर पर मुकेश सिंह जी ने सु मधुर संगत प्रदान की ।प्रख्यात तबलावादक डा.राजकुमार त्रिपाठी जी के कृपापात्र सिष्य गौरियापुर धाम के युवा तबला वादक लक्ष्मी नारायण जी के मंच संचालन एवं सुमधुर तबला वादन से संगीत प्रेमियों में आनंद की लहरें उठने लगी,पूज्या प्रियाजी के साथ पधारे पं.तरुणश्याम पाण्डेय जी पं.केशव तिवारी पं.योगेश ने वैदिक विधि से कथा के परिक्षित आधार सिंह तोमर द्वारा पूजन अर्चन संपन्न कराया। श्रीमद् भागवत कथा की आरती में,नीरज सिंह गौर,चाहत सिंह भदौरिया,राजेंद्र सिंह गौर, अरविंद सिंह तोमर, जितेंद्र सिंह गौर,राम बहादुर राजावत,सप्पू सिंह भदौरिया, अखिलेश सिंह एडवोकेट,मुनेश सिंह गौरपं.राजेशदीक्षित,पं.सन्तोषदीक्षित,विनय सिंह गौर ने समलित होकर प्रतिभाग किया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

20 minutes ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

55 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.