G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा,कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात के अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कानपुर देहात को जौनपुर में हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के ऊपर हमले के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
बताते चलें कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी विंध्यवासिनी से दर्शन कर सपरिवार घर के लिए लौट रहे थे 15 फरवरी के रात्रि 11:00 बजे सपरिवार मां विंध्यवासिनी के दर्शन करके गोरखपुर वापस जा रहे थे तभी अध्यक्ष की गाड़ी में ओवरटेक कर करके एक कार सवार ने टक्कर मार दी और टक्कर मारने के बाद 10-15 लोग असला लेकर त्रिपाठी की गाड़ी को रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का सुरक्षाकर्मी की कार्बाइन खींचने लगे और गनर से हाथापाई भी करने लगे इतने में क्षेत्रीय पुलिस आ गई और दोनों पार्टियों को चौकी लीबा ले गई। चौकी में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने चौकी इंचार्ज को तहरीर दी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और चौकी इंचार्ज समझौता की दबाव बनाने लगे लेकिन उन लोगों के खिलाफ कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
साथ ही 13 फरवरी को गरीब ब्राह्मण की झोपड़ी पर अधिकारियों की मिलीभगत से बुलडोजर चला दिया गया जिससे परिवार के सदस्यों मां बेटी की झोपड़ी के नीचे दबकर जल गई और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। अधिकारियों के ऊपर उचित कार्रवाई होना चाहिए और परिवार को सरकार आर्थिक मदद करें और सरकारी नौकरी दे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राघव अग्निहोत्री, मंडल अध्यक्ष जय नारायण अवस्थी ,जिला उपाध्यक्ष श्याम बाबा द्विवेदी, राजेश पाण्डेय सिकंदरा,राजकिशोर त्रिवेदी, योगेंद्र शर्मा, आचार्य पुनीत त्रिवेदी ,दीपेंद्र दुबे, सुमित अवस्थी, अमन तिवारी ,प्रांजल मिश्रा, मुन्नू मिश्रा, रवि मिश्रा, पंकज अग्निहोत्री, ज्ञानेंद्र तिवारी, राजू पाठक आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.