G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

डीएम नेहा एवं एसपी मूर्ति ने होली एवं शब-ए-बरात पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लिया जायजा

होली तथा शब-ए-बारात पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं सामाजिक / साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी नेहा जैन एवं पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।

अमन यात्रा, पुखरायां : होली तथा शब-ए-बारात पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं सामाजिक / साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी नेहा जैन एवं पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इसमें उन्होंने सर्वप्रथम भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखरायां कस्बे, अमरौधा, शाहजहांपुर, राजपुर में रखी होलिका स्थल का पैदल भ्रमण कर लोगों से वार्ता की तथा सकुशल एवं शांतिपूर्ण त्योहारों को संपन्न कराए जाने हेतु अपील की, वहीं उन्होंने उपस्थित छोटे बच्चों को टॉफी आदि भी वितरित की।
इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित खंड विकास अधिकारी एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि होलिका दहन स्थल पर साफ सफाई, विद्युत तार आदि को दुरुस्त करा ले, कहीं किसी प्रकार की लापरवाही ना हो इसके लिए पूरी तरह से सतर्क रहें।
वही राजपुर कस्बे में होलिका दहन स्थल के पास नाले में जलभराव पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को सख्त हिदायत देते हुए तत्काल नाले के जलभराव की स्थिति को दुरुस्त कराने हेतु निर्देश दिए, वहीं जिलाधिकारी ने लोगों से मिलकर होली पर्व एवं शब ए बारात की सभी को शुभकामनाएं दी।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

19 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

46 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

4 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.