14 से 22 जनवरी 2024 तक जनपद में चलेगा विशेष एवं वृहद स्वच्छता अभियान
शासन के निर्देशों के क्रम में व जिलाधिकारी आलोक सिंह व मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन के मार्गदर्शन में जिला पंचायती राज अधिकारी विकास पटेल के नेतृत्व में जनपद में व्यापक साफ सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया।
- पर्यावरण के दृष्टिगत जनसामान्य प्लास्टिक के प्रयोग से बचें
ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के क्रम में व जिलाधिकारी आलोक सिंह व मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन के मार्गदर्शन में जिला पंचायती राज अधिकारी विकास पटेल के नेतृत्व में जनपद में व्यापक साफ सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। आज विकास भवन में सभी अधिकारियों द्वारा साफ सफाई अभियान की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायती राज अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है, मुख्य रूप से मंदिरों, बाजरो व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शासन के निर्देशानुसार व्यापक साफ सफाई अभियान 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलाया जाएगा। विशेष एवं वृहद स्वच्छता अभियान संचालित कराये जाने के संबंध में बताया कि सभी नगरों एवं गाँवों में 14 से 21 जनवरी के मध्य विशेष व वृहद सफाई का अभियान चलाया जाएगा। हर गली, हर मजरे, सड़क, विद्यालय, पार्क, पंचायत भवन, जलाशय आदि में कहीं भी कूड़ा कचरा न रहे इस पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। उन्होनें बताया कि सभी सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों तीर्थ स्थानों, बाजार हाट वाले स्थानों पर विशेष अभियान संचालित किया जाएगा।
प्लास्टिक, थर्माकोल आदि का प्रयोग को तोके जाने हेतु जागरूक किया जाएगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्लास्टिक कचरे का निस्तारण शत प्रतिशत किया जा सके। गाँवों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के मानकों पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिससे जागरूकता बढ़ सके। सफाई अभियान के दौरान गतिविधियों की फोटोग्राफ, सन्देश का व्यापक प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित किया जाएगा।