कानपुर देहात

400 मरीजों को मिला दवा सहित उपचार

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को अलग-अलग बीमारी से पीड़ित करीब 400 मरीजों का उपचार किया गया।इस दौरान 150 मरीजों की अलग अलग बीमारियों की जांच की गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को अलग-अलग बीमारी से पीड़ित करीब 400 मरीजों का उपचार किया गया।इस दौरान 150 मरीजों की अलग अलग बीमारियों की जांच की गई।

चिकित्साधीक्षक ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए। शुक्रवार को पुखरायां कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अलग अलग बीमारियों से पीड़ित करीब 400 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।

चिकित्साधीक्षक डॉ अनूप सचान ने बताया कि शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाधिक वायरल पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया।वहीं जुकाम,खांसी,एलर्जी तथा अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों का उपचार भी मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया।इस दौरान करीब 150 मरीजों की एएनसी,पीएनसी,सीबीसी,शुगर, एमपी इत्यादि बीमारियों की जांच भी की गई। चिकिसाधीक्षक डॉक्टर अनूप सचान ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने लोगों को बदलते मौसम के चलते बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।

विज्ञापन

रात्रि के समय में फुल आस्तीन के ही कपड़े पहनने,मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर डॉक्टर गोविंद प्रसाद,डॉक्टर राजवीर सिंह,एल टी सोनम,रमेश आदि मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में 19 जून को 50 ओपन जिम का होगा शुभारंभ: स्वस्थ जीवन शैली को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर देहात।  कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…

2 hours ago

कानपुर देहात में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर हिंसक झड़प

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण…

21 hours ago

कानपुर देहात में जान से मारने की नियति से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार,भेजा कोर्ट

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में…

21 hours ago

कानपुर देहात ने एस पी ने की अपराध समीक्षा बैठक,दिए निर्देश

पुखरायां।कानपुर देहात के पुलिस लाइन माती स्थित सभागार में बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा…

22 hours ago

कानपुर देहात में रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां। कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा रेलवे लाइन के किनारे खड्ड में…

1 day ago

यात्रियों के लिए खुशखबरी: झांसी-लखनऊ पैसेंजर अब गोविंदपुरी तक चलेगी

उरई। झांसी मंडल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए झांसी से लखनऊ जाने…

1 day ago

This website uses cookies.