ट्रिक्स

वोटर आईडी को आधार से लिंक करने की समय सीमा बढ़ी, जाने पूरा विवरण

अगर आपने अपने वोटर आईडी को आधार से लिंक नहीं किया है तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। सरकार ने मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल, 2023 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2024 कर दी है। उपयोगकर्ता 31 मार्च, 2024 तक अपने आधार को मतदाता पहचान पत्र से ऑनलाइन या एसएमएस के माध्यम से लिंक कर सकते हैं।

अमन यात्रा,  नई दिल्ली : अगर आपने अपने वोटर आईडी को आधार से लिंक नहीं किया है तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। सरकार ने मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल, 2023 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2024 कर दी है। उपयोगकर्ता 31 मार्च, 2024 तक अपने आधार को मतदाता पहचान पत्र से ऑनलाइन या एसएमएस के माध्यम से लिंक कर सकते हैं।

उपयोगकर्ता अपने आधार को मतदाता पहचान पत्र से ऑनलाइन या एसएमएस के माध्यम से जोड़ सकते हैं। हालांकि, सरकार ने कहा है कि यह स्वैच्छिक है और इसे अनिवार्य नहीं बनाया गया है।


वोटर आईडी और आधार को लिंक करना क्यों जरूरी

आपको बता दें कि आधार और पैन की लिंकिंग शुरू करने का कारण चुनावों की शुचिता को बरकरार रखना था। चुनाव आयोग ने कहा है कि लिंकिंग प्रक्रिया अनिवार्य नहीं लगती, लेकिन इससे ये पता लगता है कि एक ही व्यक्ति एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में पंजीकृत तो नहीं है? यह फर्जी मतदाताओं को पकड़ने में मदद करती है।

दिसंबर 2021 में, लोकसभा ने चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक पारित किया था, जिसमें आधार और मतदाता पहचान पत्र को जोड़ने की बात कही गई थी।


आधार कार्ड को वोटर आईडी से ऑनलाइन कैसे लिंक करें

  • राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट- nvsp.in पर जाएं।
  • पोर्टल पर लॉग इन करें और होमपेज पर “सर्च इन इलेक्टोरल रोल” विकल्प पर जाएं।
  • व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें।
  • आधार संख्या दर्ज करें।
  • आधार विवरण दर्ज करने के बाद उपयोगकर्ताओं को पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • प्रमाणित करने के लिए ओटीपी दर्ज करें।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आपका वोटर आईडी, आधार से लिंक हो जाएगा।

ऑफलाइन कैसे करें ये काम

चुनाव आयोग मतदाता सूची में डुप्लिकेट प्रविष्टियों को हटाने के लिए एक फॉर्म प्रदान करता है। मतदाताओं के पंजीकरण और उनके आधार डाटा के संग्रह के लिए एक नया फॉर्म 6बी पेश किया गया है। जो लोग ऑफलाइन रूट पसंद करते हैं, वे बूथ स्तर के अधिकारियों के पास फॉर्म 6बी की हार्ड कॉपी जमा कर सकते हैं। इन अधिकारियों को फॉर्म प्राप्त होने के सात दिन के भीतर उनका डिजिटलीकरण करने को कहा गया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

12 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

1 day ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

1 day ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

1 day ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

1 day ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

1 day ago

This website uses cookies.