G-4NBN9P2G16
फतेहपुर

पुलिस मुठभेड़ में माफिया अतीकी का करीबी मो. जर्रार अहमद पैर में गोली लगने से हुआ घायल

पुलिस से हुई मुठभेड़ में माफिया अतीक का करीबी मो. जर्रार अहमद घायल हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है।

अमन यात्रा, फतेहपुर : पुलिस से हुई मुठभेड़ में माफिया अतीक का करीबी मो. जर्रार अहमद घायल हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। हिस्ट्रीशीटर का माफिया अतीक से संबंध है। 16 मार्च को हिस्ट्रीशीटर की तिमंजिला इमारत पर प्रशासन का बुल्डोजर चला था।

ये भी पढ़े-  सपा ने लोकसभा क्षेत्रों में प्रभारी घोषित किए, देखे लिस्ट

खखरेरू थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी मो. जर्रार ने 2003 में शहर के सैयदवाड़ा मोहल्ले के पते से शस्त्र लाइसेंस कराया था। शस्त्र लाइसेंस में मूल पता छिपाने और पिता अतहर का अपराधिक इतिहास छिपाने के आरोप का खखरेरू पुलिस ने पांच मार्च को धोखाधड़ी, कूटरचना का मुकदमा दर्ज किया था। प्रकरण में खखरेरू पुलिस और स्वाट टीम प्रथम के प्रभारी अनिरुद्ध द्विवेदी को रविवार भोर पहर जर्रार की कुल्ली गांव के काले बाबा की मजार के पास छिपे होने का पता लगा। पुलिस टीम ने जर्रार की घेराबंदी की। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से जर्रार घायल हो गया। पुलिस जर्रार के पास से एक राइफल, दो खोखा, चार कारतूस मिला है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जर्रार के खिलाफ दर्ज मुकदमें-

– खखरेरू थाने में 1996 में चोरी का मुकदमा

– खखरेरू थाने में 1996 में डकैती, छेड़खानी, एससी-एसटी का मुकदमा

– खखरेरू थाने में 1996 में हत्या, बलवा का मुकदमा

– प्रतापगढ़ मानिकपुर 2021 में कुकर्म, दहेज उत्पीड़न

– प्रतापगढ़ मानिकपुर में 2021 में लोकसेवक के आदेश का पालन न करने का मुकदमा

– खखेररू थाने में 2023 में धोखाधड़ी  से शस्त्र लाइसेंस का मुकदमा

– खखरेरू में 2023 में शस्त्र लाइसेंस दुरुपयोग और पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

4 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.