कंपोजिट ग्रांट से कॉन्वेंट स्कूलों की तरह बदलेगी परिषदीय विद्यालयों की सूरत

कंपोजिट स्कूल ग्रांट से परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदली जा रही है। इसके लिए सरकार ने शैक्षिक सत्र 2021-22 की कंपोजिट ग्रांट भी स्कूलों के खातों में भिजवा दी है। इसके पहले शैक्षिक सत्र 2022-23 की कम्पोजिट ग्रांट भेजी गई थी। विद्यालयों में नामांकित बच्चों की संख्या के आधार पर यह धनराशि दी गई है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। कंपोजिट स्कूल ग्रांट से परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदली जा रही है। इसके लिए सरकार ने शैक्षिक सत्र 2021-22 की कंपोजिट ग्रांट भी स्कूलों के खातों में भिजवा दी है। इसके पहले शैक्षिक सत्र 2022-23 की कम्पोजिट ग्रांट भेजी गई थी। विद्यालयों में नामांकित बच्चों की संख्या के आधार पर यह धनराशि दी गई है। स्कूल प्रबंध समितियों के खाते में निर्धारित धनराशि भेजी जा चुकी है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पूर्व इससे स्कूलों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। 31 मार्च 2023 से पहले अगर शिक्षकों ने इस धनराशि को खर्च नहीं किया तो यह धनराशि लैप्स हो जाएगी इसके लिए शिक्षक स्वयं जिम्मेदार होंगे और उन्हीं की जवाबदेही तय की जाएगी। शिक्षक जल्द से जल्द वेंडर को निर्धारित करते हुए अपनी धनराशि उनके खाते में स्थानांतरित कर स्कूल के सभी संसाधनों को जुटाना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में उनके विद्यालय की धनराशि वापिस चली जाएगी। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की सामग्री खरीदने हेतु कटियार मेडिकल स्टोर को अधिकांश शिक्षक वेंडर बना रहे हैं। अब संसाधनों में इजाफा के साथ ही स्कूल और भी बेहतर होंगे।

ये भी पढ़े- महिला नसबंदी करने हेतु डॉक्टर पूनम सचान व पुरुष नसबंदी में डॉ आदित्य सचान को मिला प्रथम पुरस्कार

जिले में 1926 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1254 प्राथमिक, 330 उच्च प्राथमिक एवं 342 कंपोजिट विद्यालय हैं। इसमें करीब पौने दो लाख बच्चे नामांकित हैं। विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। कई वर्षों पहले शासन से जो धनराशि मिलती थी उससे स्कूलों की रंगाई-पुताई आदि ठीक से नहीं हो पाती थी। कुछ वर्ष पहले शासन ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की आवश्यकता को देखते हुए कंपोजिट स्कूल ग्रांट उपलब्ध कराने की शुरुआत की।

ये भी पढ़े-  उन्नाव लोकपाल ने दिया तीन साल से डूबी बड़ी रकम को वसूलने के आदेश

वित्त एवं लेखाधिकारी शिवा त्रिपाठी ने बताया कि कांवेंट की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों को बनाने के लिए सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों को नामांकित बच्चों की संख्या के आधार पर कंपोजिट ग्रांट के तहत धनराशि दी जा रही है। समुचित धनराशि उपलब्ध होने से स्कूलों की विभिन्न व्यवस्थाओं तथा संसाधनों को सुदृढ़ करने के अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

शैक्षिक सत्र 2021-22 की 5 करोड़ 62 लाख 70 हजार रुपए की कंपोजिट ग्रांट भी परिषदीय स्कूलों के एसएमसी खातों में भेज दी गई है। इसके पहले शैक्षिक सत्र 2022-23 की कंपोजिट ग्रांट भी भेजी जा चुकी है। प्रधानाध्यापकों को वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले ही कंपोजिट ग्रांट को खर्च करना होगा अन्यथा की स्थिति में यह ग्रांट लैप्स हो जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

भाई-बहन के अटूट रिश्ते का सम्मान, चन्द्रा फिलिंग स्टेशन ने बहनों को दिया मुफ्त पेट्रोल

सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां- रक्षाबंधन के मौके पर, भाई और बहन के पवित्र रिश्ते को सम्मान…

22 hours ago

कानपुर देहात : स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 1766 लोगों का हुआ इलाज

कानपुर देहात - आज जनपद कानपुर देहात में 1 शहरी और 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों…

22 hours ago

तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड कर जिले का मान बढ़ाएं : जिलाधिकारी

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कानपुर देहात के निवासियों से "हर घर तिरंगा अभियान"…

23 hours ago

कानपुर देहात में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत,तेज रप्तार कार ने मारी टक्कर

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।शिवली थाना क्षेत्र के शिवली कल्याणपुर मार्ग…

24 hours ago

अकोढ़ी गांव में रक्षाबंधन के मौके पर तीन दिवसीय दंगल और मेले की तैयारियां पूरी

पुखरायां: रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में भोगनीपुर तहसील के अकोढ़ी गांव में हर साल की तरह…

2 days ago

गौशाला में अव्यवस्था, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

कानपुर: कानपुर के कमालपुर (खोदन) स्थित वृहद गौ आश्रय स्थल का आज खंड विकास अधिकारी…

2 days ago

This website uses cookies.