उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने अकबरपुर कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जिलाधिकारी नेहा जैन व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने अकबरपुर नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया,

Story Highlights
  • गौशालाओं में न होने पाए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अन्यथा की जाएगी कार्यवाही
 कानपुर देहात,अमन यात्रा : जिलाधिकारी नेहा जैन व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने अकबरपुर नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया, निरीक्षण के समय 267 गोवंश मौजूद मिले, गौवंशो को हरा चारा,चूनी चोकर, पानी इत्यादि दिया जा रहा था, जिलाधिकारी ने गोवंशो की समुचित देखरेख हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इनके देखरेख में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे, समय से संपूर्ण व्यवस्थाएं दुरस्त रखें, वहीं उन्होंने गोबर गैस प्लांट, कर्मचारी आवास, चारा काटने वाली मशीन, भूसा कक्ष, स्टॉक रजिस्टर आदि का जायजा लिया। इस मौके  पर  ईओ अकबरपुर देवहूती पाण्डेय, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवकीनंदन लावनिया, उप जिलाधिकारी अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ला आदि अधिकारी गण मौजूद रहे।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button