G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

सम्पूर्ण समाधान दिवस : 54 शिकायतों में मात्र 06 का निस्तारण

भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर अलग-अलग विभाग से फरियादियों द्वारा कुल 54 शिकायतें प्राप्त की गईं जिनमें से 06 का निस्तारण मौके से करा दिया गया

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर अलग-अलग विभाग से फरियादियों द्वारा कुल 54 शिकायतें प्राप्त की गईं जिनमें से 06 का निस्तारण मौके से करा दिया गया वहीं शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश उपजिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों को दिए गए। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़े-   पोषण अभियान में जनपद को मिला दूसरा स्थान

आयोजन की अध्यक्षता उपजिलाधकारी महेंद्र कुमार ने की।  वहीं आयोजन में तहसीलदार अनीता शेखर,नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी,क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर तनु उपाध्याय ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की तरफ से अलग अलग कुल 54 शिकायतें आईं जिनमें से राजस्व विभाग से 18,पुलिस की 11विद्युत विभाग से दो,खंड विकास अधिकारी मलासा की तीन,खंड विकास अधिकारी अमरौधा की एक तथा अन्य विभाग से कुल 10 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 06 शिकायतों का निस्तारण मौके से करा दिया गया तथा शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार द्वारा अधिकारियों को दिए गए तथा दोबारा वही शिकायत आने पर समस्त विभाग के अधिकारी,कर्मचारी के प्रति कार्यवाही की हिदायत भी दी गई।

ये भी पढ़े-  अलग-अलग रोगों से पीड़ित करीब 300 मरीजों का किया गया उपचार

इस मौके पर नायब तहसीलदार राकेश कुमार,खंड विकास अधिकारी मलासा शिव गोविंद पटेल, एडीओ पंचायत मलासा अखिलेश यादव,एडीओ पंचायत अमरौधा रामप्रकाश पाठक,पूर्ति निरीक्षक सुमालिका सक्सेना,अवर अभियंता पुखरायां रामगोविन्द,ग्रामीण अभियंता यशपाल सचान,राजस्व निरीक्षक बरौर ज्वाला प्रसाद आनंद,परशुराम वर्मा राजस्व निरीक्षक शाहजहांपुर, जे ई नलकूप राकेश बाबू सहित थानों के थाना प्रभारी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

32 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

41 minutes ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

15 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.