विकास सक्सेना, औरैया। ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण के लिए शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में औरैया जिले का नाम यूपी में 9 वां स्थान प्राप्त किया है। 1 साल पहले जिला प्रदेश में 70 में स्थान पर था। टॉप 10 जिले के शामिल होने पर जिला अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम को बधाई दी है।
ये भी पढ़े- पुखरायां : अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन कल
पिछले दिनों शासन के अधिकारियों ने आई.जी.आर.एस. और हेल्पलाइन की रैंकिंग में टॉप 10 बेहतर और खराब प्रदर्शन करने वाले जिले, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, विभागों, थाना, तहसील स्तर पर शिकायतों के निस्तारण और पेंडिंग रहने के आधार पर रैंकिंग तैयार की है। माना जा रहा है कि खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों पर शासन स्तर से कार्यवाही हो सकती है।
शासन स्तर पर आकलन के आधार पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलाधिकारियों की टॉप टेन सूची में औरैया के जिलाधिकारी को प्रदेश में नौवें स्थान पर रखा गया है. जब की 1 साल पहले जिले का 70 वां स्थान था। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद वासियों के सहयोग और अधिकारियों की संयुक्त प्रयास, जवाबदेही से जिला आई.जी.आर.एस. निस्तारण में टॉप टेन में आया है। इसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं। आने वाले समय में शासन की मंशा के अनुसार और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…
कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…
कानपुर देहात,: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के अंतर्गत चयनित रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की…
कानपुर देहात,: कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र का बिजाहरा गांव आज अपने एक वीर…
कानपुर देहात। कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…
कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण…
This website uses cookies.