गर्मी में झुलस रहे मासूम, प्रदेश के सभी स्कूलों का समय एक समान करने की उठने लगी मांग

प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। स्थानीय स्तर पर बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने अपने स्तर से स्कूलों के समय में बदलाव शुरू किया है।

लखनऊ/कानपुर देहात। प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। स्थानीय स्तर पर बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने अपने स्तर से स्कूलों के समय में बदलाव शुरू किया है।

इससे विभिन्न जिलों में कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय विद्यालयों में अलग-अलग समय होता जा रहा है। ऐसे में राज्य स्तर से एक समान समय तय न किए जाने से बच्चे अभिभावक व शिक्षक सभी परेशान हैं। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों के लिए सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक का समय तय है। ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत नहीं होती है लेकिन दोपहर दो बजे उन्हें घर लौटाने में काफी परेशानी होती है क्योंकि सुबह 11-12 बजे के बाद ही गर्म हवाएं चलने लगती हैं। कई जगहों पर फसलों की कटाई के मद्देनजर दिन में बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है।

इसकी वजह से स्कूलों में बच्चों को पसीना बहाते हुए या खुले में पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। इसे लेकर अभिभावकों व शिक्षकों ने जिलाधिकारी व बीएसए से अपनी बात रखी तो बीएसए ने जिलाधिकारी के निर्देश पर अपने स्तर से स्कूलों के समय में संशोधन करना शुरू कर दिया। हालांकि यह भी बच्चों को राहत नहीं दे पा रहा है। अभिभावकों व शिक्षक संगठनों ने मांग की है कि शासन स्तर पर स्कूलों का समय सभी जनपदों के लिए एक समान निर्धारित किया जाए। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल का समय इस तरह तय किया जाए कि बच्चे 12 बजे के पहले घर आ जाएं क्योंकि 12 बजे के बाद तापमान अत्यधिक बढ़ जा रहा है।

जिलों में अलग-अलग समय-
कानपुर देहात एवं कानपुर नगर में सुबह 07.30 से दोपहर 12.30 बजे, प्रयागराज में सुबह 07 से दोपहर 12 बजे, वाराणसी में 07 से 11.30, बाराबंकी में कक्षा एक से आठ का समय 7.30 से दोपहर 12 बजे तक, मऊ में सुबह 07 से दोपहर 12 बजे तक, लखीमपुर खीरी में सुबह 7.30 से दोपहर 01 बजे तक, आजमगढ़ में सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक जीयनपुर में सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक, अंबेडकर नगर में सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक एवं अन्य कई जनपदों में भी इसी तरह अलग-अलग समय रखा गया है। अब राज्य स्तर से सभी विद्यालयों का एक समान समय निर्धारित करने की चर्चा जोरों पर है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

सीएलडी इंटर कॉलेज मीनापुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता का जश्न,निकाली गई प्रभात फेरी

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज…

16 hours ago

रसूलाबाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर नहर से निकाला किसान का शव, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चाट निवादा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय…

18 hours ago

अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर तथा घार में देश का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े…

19 hours ago

बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभात फेरी

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में शुक्रवार को देश का…

20 hours ago

कानपुर देहात में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कस्बे…

20 hours ago

विद्या संजीवन शिक्षा निकेतन हलधरपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पुखरायां।कानपुर देहात के विधा संजीवन शिक्षा निकेतन जूनियर हाइस्कूल हलधरपुर भोगनीपुर में शुक्रवार को स्वतंत्रता…

21 hours ago

This website uses cookies.