G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

प्रभावी शिक्षण अधिगम प्रक्रिया हेतु प्रयोग प्रदर्शन आवश्यक है : ब्रजेश दीक्षित

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा सीवी रमन लघु शोध योजना स्कीम के अंतर्गत अकबरपुर महाविद्यालय में चल रहे शैक्षणिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय दिवस विभिन्न व्याख्यान एवं लो कॉस्ट टीएलएम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में अकबरपुर महाविद्यालय के बी.एड. विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अजय तिवारी ने एडगर डेल के सिद्धांत की चर्चा करते हुए कहा कि अधिगम तभी अधिक स्थाई होता है जब उसमें अधिकतम ज्ञानेंद्रियों का उपयोग किया जाए।

अमन यात्रा, अकबरपुर : छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा सीवी रमन लघु शोध योजना स्कीम के अंतर्गत अकबरपुर महाविद्यालय में चल रहे शैक्षणिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय दिवस विभिन्न व्याख्यान एवं लो- कॉस्ट टीएलएम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में अकबरपुर महाविद्यालय के बी.एड. विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अजय तिवारी ने एडगर डेल के सिद्धांत की चर्चा करते हुए कहा कि अधिगम तभी अधिक स्थाई होता है जब उसमें अधिकतम ज्ञानेंद्रियों का उपयोग किया जाए। अतः प्रभावी अधिगम हेतु दृश्य-श्रव्य सहायक सामग्री का प्रयोग किया जाना चाहिए। डीएलएड विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवदत्त शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक विषय की अपनी आवश्यकताएं एवं सीमाएं होती हैं। अतः प्रभावी अधिगम हेतु विषय की आवश्यकता के अनुसार शिक्षण अधिगम सामग्री का चयन किया जाना चाहिए। उचित शिक्षण अधिगम सामग्री का चयन विषय में रोचकता लाता है तथा विद्यार्थियों के ध्यान को केंद्रित करता है।
कार्यशाला संयोजक डॉ. विकास मिश्रा ने शिक्षण अधिगम सामग्री की विशेषताओं की चर्चा करते हुए कहा कि सहायक सामग्री प्रभावी होगी तभी शिक्षण उत्कृष्ट होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षण अधिगम सामग्री के चयन में उसकी विशेषताओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। अच्छी शिक्षण अधिगम सामग्री वह है जो अल्प व्यय में उपलब्ध हो तथा विषयवस्तु को स्पष्ट करने में सक्षम हो। वास्तविक वस्तुओं का प्रयोग अथवा लपेट श्यामपट्ट पर रंगीन चाॅक का प्रयोग करके इसको निर्मित किया जा सकता है। अल्प व्यय, सीमित आकार, विषयवस्तु से सटीकता, संप्रत्यय स्पष्ट करने की क्षमता तथा विद्यार्थियों में रोचकता बनाए रखना एक अच्छी शिक्षण अधिगम सामग्री की कुछ प्रमुख विशेषताएं हैं।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में ग्लोबल साइंस क्लब अजीतमल के संयोजक एवं पूर्व प्रधानाचार्य ब्रजेश दीक्षित ने विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक तथ्यों एवं सिद्धांतों को स्पष्ट किया तथा बताया कि सीखने का सबसे अच्छा साधन करके सीखना है। उन्होंने विज्ञान के विभिन्न उपकरणों को अल्प व्यय में बनाने का प्रशिक्षण दिया तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट के संबंध में प्रतिभागियों को जागरूक करते हुए उसकी जांच के वैज्ञानिक तरीके बताए।अपने प्रस्तुतीकरण के दौरान उन्होंने भौतिकी के लगभग तीस प्रयोगों का डेमोंसट्रेशन किया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एसी पाण्डेय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बी.एड. विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अभिनव सिंह ने किया एवं कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों का संचालन तथा शैक्षणिक व्यवस्था डॉ. अर्चना द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. देवदत्त शुक्ला, मनोज सोनकर, सोनी कुशवाहा, अनुराधा सिंह, डॉ प्रभा गुप्ता, डॉ राम मनोहर मिश्रा, रत्नेश कुमार, मुकुल दुबे, नीरज अवस्थी, शांति देवी, सुनील मिश्रा, नरेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, ईश्वर चंद्र आदि का सराहनीय योगदान रहा।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.