G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

सीडीओ सौम्या ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से की वार्ता, प्रशिक्षण के सम्बन्ध में ली जानकारी

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने अकबरपुर ब्लाक में आलमचन्दपुर में स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समूह की महिलाओं से उनके प्रशिक्षण के सम्बन्ध में जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी ने इस प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात :  मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने अकबरपुर ब्लाक में आलमचन्दपुर में स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समूह की महिलाओं से उनके प्रशिक्षण के सम्बन्ध में जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी ने इस प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्यूटी  पार्लर कोर्स एवं टेलरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं से भेंट की, प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं में कुछ महिलाएं ऐसी थी जो कि स्वयं का ब्यूटी पार्लर खोलने जा रही है महिलाओं के इस कौशल को देखकर मुख्य विकास अधिकारी अत्यन्त गदगद नजर आयीं उन्होंने इसके लिए महिलाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

ये भी पढ़े-  हाईस्कूल में 97.83% अंक अर्जित कर दूसरे नंबर पर रहे कानपुर देहात के कुशाग्र पांडे

इन महिलाओं में उन्होंने विशेष रूप से उन महिलाओं की प्रशंसा की जो कि अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ विपरीत परिस्थितियां होने के बावजूद प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है उन्होंने महिलाओं से कहा कि आप सभी ने अपने आप को इस प्रशिक्षण के तैयार किया और इस बात के लिए भी पूरे तरीके से तैयार दिखीं कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल का उपयोग वो अपने जीवन और अपने परिवार की स्थितियों को सुधारने के लिए करेंगीं।

ये भी पढ़े-  समाजसेवी गोरे फौजी द्वारा जल संरक्षण अभियान बना मिशाल

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। गोपाल कृष्ण जो यहां के आरसीटी डायरेक्टर हैं उन्होंने बताया कि यहां पर हम महिलाओं को आर्थिक और मानसिक दोनों रूप से मजबूत बनाते हैं जिससे उन्हें जीवन के किसी भी क्षेत्र में परेशानियों का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़े-  घर-घर दस्तक अभियान में शिथिलता बरतने वाली आशाओं पर होगी सख्त कार्यवाही

इन महिलाओं को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का कार्य विनीता अग्रवाल एवं टेलरिंग प्रशिक्षण का कार्य पुनीता यादव द्वारा दिया जा रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से कहा कि मैं चाहती हूँ कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर आप अपने घर परिवार का मजबूत सहारा बनें, नारी की आप के द्वारा पहचान सशक्त नारी के रूप में हो सके ईश्वर ने हमें नारी के रूप में पैदा किया है जिनकी भूमिकायें अनेक हैं हमें यह सिद्ध करना है कि महिलायें किसी भी हालत में पुरूषों से कम नहीं हैं। बेटियों को पढ़ने का मौका दें जिससे वो समाज में अबला के रूप में नहीं अपितु शक्ति के प्रतीक के रूप में जानी जायें। छोटे-छोटे कुटीर उद्योगों को संचालित करके हम अपनी आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ा सकते हैं। समाज की प्रताड़ना से बचने का एक ही तरीका है आत्मनिर्भरता।

ये भी पढ़े- प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह एवं रीता को सुशासित पंचायत एवं स्वस्थ्य पंचायत पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया

वास्तव में आप यहां तक घर की चहर दिवारी से निकल कर आयीं है यह आपकी अपने प्रति सकारात्मक सोच को प्रदर्शित करता है। जबकि इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी ने कहा कि आपके द्वारा निर्मित उत्पाद गुणवत्तापूर्ण हैं बस जरूरत है इन उत्पादों को व्यापकता प्रदान करने की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही  महिलाओं के साथ खड़े होकर सामूहिक फोटोग्राफी भी करायी। उन्होंने महिलाओं से कहा कि उनको जब भी मेरी जरूरत हो तो मुझसे आकर व्यक्तिगत रूप से मिल सकती हैं। उनके इस आश्वासन पर महिलायें प्रेरित और प्रफुल्लित नजर आयीं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी महिलाओं को प्रेरित किया कि प्रशिक्षण कार्य को गहनता से प्राप्त करें  जिससे उनकी आय बढ़ सके। साथ ही उनके अन्य उत्पादों को भी बाजार से जोड़ने की बात कही।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

4 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.