अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव मड़वाई में 12 लाख रूपये से क्रिटिकल गैप्स की धनराशि के माध्यम से नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण हेतु सरकारी जमीन पर वेद मंत्रों के बीच भूमि पूजन किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देख रेख समुचित तरीके से हो सकेंगी, महिलाओं और बच्चों के शिक्षा और स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को इसके माध्यम से हल किया जा सकेगा, साथ ही साथ छोटे बच्चों को अनपूरक आहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, पोषण शिक्षा आदि की भी व्यवस्था इसके माध्यम से हो सकेंगी, साथ ही साथ सरकार का आंगनबाड़ी केन्द्रों के स्थापना का जो उद्देश्य है कि निर्धन व निम्न आय वर्ग के विकास और उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का निदान हो सकेगा। इस गांव को जिलाधिकारी ने गोद भी लिया है।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणजनों की समस्याओं को भी सुना एवं उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर डा0 पूनम गौतम, तहसीलदार अकबरपुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव आदि अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
पुखरायां।पुखरायां कस्बे के रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज में बुधवार को इसी माह सेवानिवृत्त हुए…
कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में दिनांक 16.04.2025 को मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग…
कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के संबंध…
कानपुर देहात। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर…
पुखरायां।कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में थाना रसूलाबाद पुलिस ने बड़ी…
कानपुर। गम के बादल छाए, छूटी एक इम्तिहान की कड़ी, पर इस बिटिया ने अपनी…
This website uses cookies.