G-4NBN9P2G16

शिक्षा है सर्वोत्तम, इसके बिना नहीं होता आदर सम्मान

दिल्ली के पूर्व-उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जेल से एक बार फिर देश के नाम एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी को सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

लखनऊ / कानपुर देहात। दिल्ली के पूर्व-उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जेल से एक बार फिर देश के नाम एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी को सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ओ लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और सभी अपने अपने अकाउंट से उसे शेयर कर रहे हैं। इस चिट्ठी में सिसोदिया ने कविता के अंदाज में नवयुवकों को जागृत करते हुए अपनी बात रखी है और केंद्र पर निशाना साधा है। बता दें सीबीआइ ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए उन्हें गिरफ्तार कर रखा है। वे पूरे भारत में अच्छी शिक्षा की अलख जगाने में चर्चित हैं। नव युवा उनकी पहली पसंद हैं। शिक्षा पर उन्होंने एक कविता कुछ इस प्रकार लिखी है-

अगर हर गरीब को मिली किताब तो नफरत की आंधी कौन फैलाएगा।
सबके हाथों को मिल गया काम
तो सड़कों पर तलवारें कौन लहराएगा।
अगर पढ़ गया, हर गरीब का बच्चा
तो चौथी पास राजा का राजमहल हिल जाएगा।।
अगर हर किसी को मिल गई अच्छी शिक्षा और समझ तो इनका व्हाट्सएप का विश्वविद्यालय बंद हो जाएगा।
पढ़े-लिखे और समझदारी की बुनियाद पर खड़े समाज को कोई कैसे कौमी नफरत के मायाजाल में फंसाएगा।। अगर पढ़ गया एक-एक गरीब का बच्चा तो चौथी पास राजा का राजमहल हिल जाएगा।।
अगर पढ़ गया समाज का हर बच्चा
तो तुम्हारी चालाकियों और कुनीतियों पे सवाल उठाएगा।
अगर गरीब को मिली कलम की ताकत, तो वो अपने मन की बात सुनाएगा।
अगर पढ़ गया एक-एक गरीब का बच्चा तो चौथी पास राजा का राजमहल हिल जाएगा।।
दिल्ली और पंजाब के स्कूलों में हो रहा शंखनाद, पूरे भारत में अच्छी शिक्षा की अलख जगाएगा।
जेल भेजो या फांसी दे दो, ये कारवां रुक नहीं पाएगा।
अगर पढ़ गया हर गरीब का बच्चा, राजमहल तुम्हारा हिल जाएगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.