G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 220 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें मात्र 12 निस्तारित

जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में तहसील सभागार भोगनीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 220 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया.

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां : जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में तहसील सभागार भोगनीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 220 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, इन शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की 108 शिकायतें प्राप्त हुई, विकास की 34 तथा पुलिस विभाग 32, चकबंदी 11, विद्युत 3, श्रम विभाग एक तथा अन्य 31 शिकायतें प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी द्वारा राजस्व विभाग की ज्यादा शिकायतें प्राप्त होने पर उप जिलाधिकारी भोगनीपुर को निर्देशित किया कि लेखपाल एवं सचिवों को अपने-अपने क्षेत्रों हेतु भ्रमण हेत रोस्टर बनाए तथा उसी के तहत प्रतिदिन भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुने एवं उसका निस्तारण कराएं इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए, तहसीलदार अकबरपुर से कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण हेतु दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिलनी चाहिए।

तहसील दिवस में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया तथा उपस्थित संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि लोगों की शिकायतों का निस्तारण शीघ्र करें तथा उन्हें योजनाओं से लाभान्वित कराएं तथा योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराएं। वहीं जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल में बैनर, रजिस्टर आदि न पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित, अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए श्रम विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी हेतु बैनर लगाने एवं रजिस्टर में लाभार्थियों का नाम अंकित करने हेतु निर्देशित किया एवं योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया तथा मजदूरों का श्रम कार्ड अवश्य बनाए जाने हेतु निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा भी पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना गया एवं उसके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी भोगनीपुर महेंद्र कुमार,नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी,जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट,सीएमओ ए के सिंह,जिला पंचायती राज अधिकारी,उपकृषि निदेशक विनोद यादव, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी बबिता सिंह,पशुपालन डॉक्टर देवकीनंदन लवानिया,लघु सिंचाई विभाग पवन कुमार, डी सी सत्यनारायण कटियार,पंकज सिंह,सूचना विभाग सत्येंद्र कुमार ,अजय कुमार पटेल,डॉक्टर गिरिराज,खंड विकास अधिकारी अमरौधा हरगोविंद यादव,खंड विकास अधिकारी मलासा शिव गोविंद पटेल, ए डी ओ आईएसबी विमल सचान, ए डी ओ पंचायत अखिलेश कुशवाहा, ए डी ओ पंचायत रामप्रकाश पाठक,पूर्ति निरीक्षक भोगनीपुर सुमलिका सक्सेना, जे ई पुखरायां रामरूप बिंद, जे ई पुखरायां रामरूप बिंद,कोतवाल भोगनीपुर अजय पाल सिंह,थाना इंचार्ज बरौर सुरजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Author: aman yatra

Tags: अजय कुमार पटेलउप क्षेत्रीय वन अधिकारी बबिता सिंहउपकृषि निदेशक विनोद यादवउपजिलाधिकारी भोगनीपुर महेंद्र कुमारए डी ओ आईएसबी विमल सचानए डी ओ पंचायत अखिलेश कुशवाहाए डी ओ पंचायत रामप्रकाश पाठककोतवाल भोगनीपुर अजय पाल सिंहखंड विकास अधिकारी अमरौधा प्रशांत कुमार यादवखंड विकास अधिकारी मलासा शिव गोविंद पटेलजिला पंचायती राज अधिकारीजिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्टजिलाधिकारी नेहा जैनजे ई पुखरायां रामरूप बिंदडी सी सत्यनारायण कटियारडॉक्टर गिरिराजथाना इंचार्ज बरौर सुरजीत सिंहनायब तहसीलदार मनीष द्विवेदीपंकज सिंहपशुपालन डॉक्टर देवकीनंदन लवानियापूर्ति निरीक्षक भोगनीपुर सुमलिका सक्सेनालघु सिंचाई विभाग पवन कुमारसीएमओ ए के सिंहसूचना विभाग सत्येंद्र कुमार
aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

10 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

10 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

11 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

12 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.