औरैया

कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड बसंत पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की सुबह बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विकास सक्सेना ,औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड बसंत पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की सुबह बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। इसके अलावा बाइक पर सवार एक अन्य साथी ने परिजनों को दूरभाष के माध्यम से हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।

जनपद कानपुर देहात थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम परहौली निवासी वीरेंद्र सिंह 65 वर्ष पुत्र नरेंद्र सिंह जो की खेती किसानी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।  बुधवार की सुबह करीब 10:30 वह ग्राम औरंगाबाद थाना मंगलपुर कानपुर देहात निवासी अपने परिवार के बुआ के लड़का सुरेंद्र पाल सिंह की बेटी के लिए लड़का दिखाने के लिए थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम भासौन जा रहा था, जैसे ही बाइक औरैया से रॉन्ग साइड होते हुए बसंत पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, उसी समय वीरेंद्र सिंह ने पेट्रोल लेने के लिए बाइक पेट्रोल पंप की ओर मोड़ दी। जिस समय उसकी बुआ का लड़का सुरेंद्र पाल सिंह पेट्रोल के पैसे देने लगा। उसी समय वीरेंद्र सिंह डिवाइडर पार करने के लिए रोड पार करना चाहता था। उसी समय इटावा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वीरेंद्र सिंह रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से गंभीर घायल को 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में भरती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस एवं परिजन अस्पताल पहुंच गये। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। बताया जाता है कि मृतक खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

12 hours ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

12 hours ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

13 hours ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

14 hours ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

14 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: वन विभाग ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, देशप्रेम का संदेश

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर देहात…

14 hours ago

This website uses cookies.