G-4NBN9P2G16
विकास सक्सेना ,औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड बसंत पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की सुबह बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। इसके अलावा बाइक पर सवार एक अन्य साथी ने परिजनों को दूरभाष के माध्यम से हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
जनपद कानपुर देहात थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम परहौली निवासी वीरेंद्र सिंह 65 वर्ष पुत्र नरेंद्र सिंह जो की खेती किसानी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की सुबह करीब 10:30 वह ग्राम औरंगाबाद थाना मंगलपुर कानपुर देहात निवासी अपने परिवार के बुआ के लड़का सुरेंद्र पाल सिंह की बेटी के लिए लड़का दिखाने के लिए थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम भासौन जा रहा था, जैसे ही बाइक औरैया से रॉन्ग साइड होते हुए बसंत पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, उसी समय वीरेंद्र सिंह ने पेट्रोल लेने के लिए बाइक पेट्रोल पंप की ओर मोड़ दी। जिस समय उसकी बुआ का लड़का सुरेंद्र पाल सिंह पेट्रोल के पैसे देने लगा। उसी समय वीरेंद्र सिंह डिवाइडर पार करने के लिए रोड पार करना चाहता था। उसी समय इटावा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वीरेंद्र सिंह रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से गंभीर घायल को 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में भरती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस एवं परिजन अस्पताल पहुंच गये। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। बताया जाता है कि मृतक खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं।
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
This website uses cookies.