G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

इलाज के दौरान एक किशोर की हुई मौत

पुखरायां कस्बे के हरदुआ एमा में बीते रविवार सुबह उर्स देखकर घर वापस जाते समय अहरौली शेख निवासी दो किशोर किसी बोलरो गाड़ी द्वारा टक्कर मार दिए जाने के चलते गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहां पर सोमवार की सुबह उपचार के दौरान एक 11 वर्षीय किशोर की मृत्यु हो गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। पुखरायां कस्बे के हरदुआ एमा में बीते रविवार सुबह उर्स देखकर घर वापस जाते समय अहरौली शेख निवासी दो किशोर किसी बोलरो गाड़ी द्वारा टक्कर मार दिए जाने के चलते गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहां पर सोमवार की सुबह उपचार के दौरान एक 11 वर्षीय किशोर की मृत्यु हो गई।

वहीं परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।बताते चलें कि बीते रविवार को पुखरायां कस्बे के हरदुआ एमा स्थित हजरत मोहम्मद साहब बाबा मजार पर दो दिवसीय उर्स तथा मेले का आयोजन किया गया था।वहीं उसी दौरान उर्स देखकर घर वापस लौटने के दौरान कस्बे के अहरौली शेख निवासी अजमत रजा उम्र 11 वर्ष तथा अहमान रजा उम्र करीब 12 वर्ष पुत्र रहमतुल्ला को किसी बोलेरो गाड़ी के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिसके चलते दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

परिजनों ने आनन फानन में उन्हे उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर हालत गंभीर देख डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हे जिला अस्पताल रेफर किया गया था।जहां पर सोमवार की सुबह करीब चार बजे एक किशोर अजमत रजा की मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।वहीं मामले में सोमवार को मृतक किशोर के पिता द्वारा अपने पुत्र को तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दिए जाने जिससे उसकी मृत्यु हो जाने के संबंध में बोलेरो चालक के विरुद्ध भोगनीपुर कोतवाली में तहरीर दी गई है।कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

12 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

15 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

15 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

38 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.