G-4NBN9P2G16
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। मोदी सरकार के सत्ता में नौ वर्ष पूरे होने पर बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पुखरायां कस्बा स्थित अपने पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।बताते चलें कि बीते 26 मई को केंद्र की मोदी सरकार ने सत्ता में अपने नौ वर्ष पूर्ण किए। सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए तय कार्यक्रम के तहत बुधवार को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पटेल चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया।
सेवा, सुशासन तथा गरीबों के कल्याण को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी साथ ही कैबिनेट मंत्री ने केंद्र सरकार की जनधन योजना,किसान सम्मान निधि और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल में जहां एक ओर भारत का दुनिया में सम्मान बढ़ा है वहीं देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुदृढ़ हुई है और आज भारत को कोई आंख दिखाने की हिमाकत नहीं कर सकता।कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए एक समान है।
जो भी अपराध करेगा उसे सजा अवश्य मिलेगी उदाहरण बतौर बताया कि कानपुर देहात जिले में 50 किलो चांदी लूट मामले में दोषी तीनों पुलिसकर्मियों को जेल भेजते हुए उन्हे उनकी सेवा से भी बर्खास्त कर दिया गया है।वहीं राममंदिर के बारे में कहा कि देश के लोगों का राममंदिर एक सपना था एवं मोदी सरकार के कार्यकाल में लोगों का वह सपना भी पूरा हुआ है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि अशोक सचान,रेणुका सचान,सुमित कटियार, जीतेंद्र सचान,आशीष सचान सहित समस्त पत्रकार मौजूद रहे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.