इस दिन से शुरू होगा रमजान, 14 घंटे आठ मिनट का का होगा पहला रोजा
इस बार पहला रोजा 14 घंटा 8 मिनट तथा अंतिम रोजा 14 घंटा 52 मिनट का होगा। कैलेंडर के हिसाब से पहला रोजा सबसे छोटा और आखिरी रोजा सबसे लंबा होगा। मस्जिदों में तरावीह की नमाज की तैयारियां शुरू हो चुकी है।

रमजान का कैलेंडर मंगलवार को जारी हुआ। सबसे पहले इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। वहीं मस्जिदों में तरावीह की नमाज की तैयारियां शुरू हो चुकी है। कोरोना की वजह से पिछले साल रोजेदारों ने घर ही नमाज अदा की थी। गर्मी में जहा लोगों को पल-पल पानी की जरूरत महसूस होती है, ऐसे में रोजेदारों को लगभग 15 घंटे पानी की एक बूंद भी नहीं पीना होगा, जो एक कठिन इबादत होगी। हाफिज इजहार अहमद ने बताया कि गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच रमजान की शुरुआत होगी। खुदा की इबादत करने वाले गर्मी के कारण रोजे नहीं छोड़ेंगे। पहले भी गर्मी का दौर आया था, तब लोगों के घरों में कूलर-पंखे नहीं थे, तब भी रोजे रखे गए हैं।
36 साल बाद रमजान पुन: उसी मौसम में पहुंच जाता है। इस्लामी कैलेंडर और अंग्रेजी कैलेंडर में एक साल में 10 दिन का अंतर आता है। ये अंतर इसलिए आता है कि इस्लामी कैलेंडर में 29-30 दिन का महीना होता है, वहीं अंग्रेजी कैलेंडर में (फरवरी को छोड़) 30-31 दिन का महीना होता है।
सहरी व इफ्तार का वक्त
सहरी इफ्तार
14 अप्रैल – सुबह 4:13 बजे – शाम 6:21 बजे
15 अप्रैल – सुबह 4:12 बजे – शाम 6:21 बजे
16 अप्रैल – सुबह 4:11 बजे – शाम 6:22 बजे
17 अप्रैल – सुबह 4:10 बजे – शाम 6:22 बजे
18 अप्रैल – सुबह 4:09 बजे – शाम 6:23 बजे
19 अप्रैल – सुबह 4:07 बजे – शाम 6:23 बजे
20 अप्रैल – सुबह 4:06 बजे – शाम 6:24 बजे
21 अप्रैल – सुबह 4:05 बजे – शाम 6:24 बजे
22 अप्रैल – सुबह 4:04 बजे – शाम 6:25 बजे
23 अप्रैल – सुबह 4:03 बजे – शाम 6:25 बजे
24 अप्रैल – सुबह 4:02 बजे – शाम 6:26 बजे
25 अप्रैल – सुबह 4:01 बजे – शाम 6:26 बजे
26 अप्रैल – सुबह 4:00 बजे – शाम 6:27 बजे
27 अप्रैल – सुबह 3:59 बजे – शाम 6:28 बजे
28 अप्रैल – सुबह 3:58 बजे – शाम 6:28 बजे
29 अप्रैल – सुबह 3:57 बजे – शाम 6:29 बजे
30 अप्रैल – सुबह 3:56 बजे – शाम 6:29 बजे
01 मई – सुबह 3:55 बजे – शाम 6:30 बजे
02 मई – सुबह 3:54 बजे – शाम 6:30 बजे
03 मई – सुबह 3:53 बजे – शाम 6:31 बजे
04 मई – सुबह 3:52 बजे – शाम 6:31 बजे
05 मई – सुबह 3:51 बजे – शाम 6:32 बजे
06 मई – सुबह 3:50 बजे – शाम 6.32 बजे
07 मई – सुबह 3:49 बजे – शाम 6:33 बजे
08 मई – सुबह 3:48 बजे – शाम 6:34 बजे
09 मई – सुबह 3:47 बजे – शाम 6:34 बजे
10 मई – सुबह 3:46 बजे – शाम 6:35 बजे
11 मई – सुबह 3:45 बजे – शाम 6:35 बजे
12 मई – सुबह 3:44 बजे – शाम 6:36 बजे
13 मई – सुबह 3 : 44 बजे – शाम 6:36 बजे।

Author: AMAN YATRA
SABSE PAHLE
Related
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
गोरखपुर,अमन यात्रा : शब-ए-बरात के बाद रमजान की तैयारियां शुरू हो गई है। 13 या 14 अप्रैल (चांद के हिसाब से) रमजान की शुरुआत होगी। इस बार पहला रोजा 14 घंटा 8 मिनट तथा अंतिम रोजा 14 घंटा 52 मिनट का होगा। कैलेंडर के हिसाब से पहला रोजा सबसे छोटा और आखिरी रोजा सबसे लंबा होगा।