सुबह हो या शाम रोज कीजिए योग निकट नहीं आएगा कभी रोग : राकेश सचान

पुखरायां कस्बे के नगर पालिका परिषद बैंक्वेट हॉल में बुधवार को योग दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राकेश सचान तथा पूर्व विधायक विनोद कटियार ने जनता के साथ योगासन कर लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके बताए।बुधवार को कानपुर देहात जिले में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया.

ब्रजेंद्र तिवारी पुखरायां। पुखरायां कस्बे के नगर पालिका परिषद बैंक्वेट हॉल में बुधवार को योग दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राकेश सचान तथा पूर्व विधायक विनोद कटियार ने जनता के साथ योगासन कर लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके बताए।बुधवार को कानपुर देहात जिले में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया।इसी क्रम में पुखरायां कस्बे के नगर पालिका टाउन हाल में भी योग दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान तथा पूर्व विधायक विनोद कटियार ने आम जनमानस के साथ योग किया तथा लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके बताए।इस अवसर पर उन्होंने कहा सुबह हो या शाम रोज कीजिए योग निकट नहीं आएगा कभी रोग
योग शरीर मन और आत्मा को प्रदान करता है,ऊर्जा,ताकत और सौंदर्य पूर्व विधायक विनोद कटियार ने कहा कि विश्व योग दिवस भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

भारत विश्व में योग का प्रचार प्रसार कर रहा है। इसके लिए वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा,जिसे तीन महीने में ही स्वीकार कर लिया गया और 21 जून 2015 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।योग गुरु के तौर पर भारत विश्व को योग का पाठ पढ़ा रहा है और योग से होने वाले फायदों के बारे में जागरूक कर रहा है।योग शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद है।

सेहत के साथ ही शांत मन और प्रबल विचारों के लिए एकाग्रता का होना जरूरी है जो योग से ही संभव है।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री,चेयरमैन प्रतिनिधि करुणाशंकर दिवाकर सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तथा नगर पालिका स्टाफ एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

19 hours ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

22 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

22 hours ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

22 hours ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

2 days ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

2 days ago

This website uses cookies.