G-4NBN9P2G16
ब्रजेंद्र तिवारी पुखरायां। पुखरायां कस्बे के नगर पालिका परिषद बैंक्वेट हॉल में बुधवार को योग दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राकेश सचान तथा पूर्व विधायक विनोद कटियार ने जनता के साथ योगासन कर लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके बताए।बुधवार को कानपुर देहात जिले में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया।इसी क्रम में पुखरायां कस्बे के नगर पालिका टाउन हाल में भी योग दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान तथा पूर्व विधायक विनोद कटियार ने आम जनमानस के साथ योग किया तथा लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके बताए।इस अवसर पर उन्होंने कहा सुबह हो या शाम रोज कीजिए योग निकट नहीं आएगा कभी रोग
योग शरीर मन और आत्मा को प्रदान करता है,ऊर्जा,ताकत और सौंदर्य पूर्व विधायक विनोद कटियार ने कहा कि विश्व योग दिवस भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
भारत विश्व में योग का प्रचार प्रसार कर रहा है। इसके लिए वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा,जिसे तीन महीने में ही स्वीकार कर लिया गया और 21 जून 2015 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।योग गुरु के तौर पर भारत विश्व को योग का पाठ पढ़ा रहा है और योग से होने वाले फायदों के बारे में जागरूक कर रहा है।योग शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद है।
सेहत के साथ ही शांत मन और प्रबल विचारों के लिए एकाग्रता का होना जरूरी है जो योग से ही संभव है।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री,चेयरमैन प्रतिनिधि करुणाशंकर दिवाकर सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तथा नगर पालिका स्टाफ एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.