G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

450 स्कूलों के परिणाम बताएंगे 45 एआरपी के काम की हकीकत

बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात करीब 45 एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की अग्निपरीक्षा होने वाली है। इन सभी को 10 विद्यालय निपुण करने के निर्देश दिए गए थे। 450 विद्यालय वे हैं जो 31 दिसंबर 2023 तक निपुण विद्यालय घोषित करने के लक्ष्य के तहत चयनित हैं।

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात करीब 45 एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की अग्निपरीक्षा होने वाली है। इन सभी को 10 विद्यालय निपुण करने के निर्देश दिए गए थे। 450 विद्यालय वे हैं जो 31 दिसंबर 2023 तक निपुण विद्यालय घोषित करने के लक्ष्य के तहत चयनित हैं।

जिले में 1925 परिषदीय विद्यालयों हैं जिनमें 1254 प्राथमिक विद्यालय हैं। बीती पांच जुलाई 2021 से निपुण भारत अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का मकसद कक्षा एक से तीन तक की कक्षाओं में पढ़ रहे बच्चों को आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान प्रदान करना है ताकि उनमें पढ़ने, लिखने, अंकगणित और व्याख्या करने की क्षमता में सुधार किया जा सके। इसे लेकर जहां संकुल शिक्षकों को लगाया गया है वहीं 450 एकेडमिक रिसोर्स पर्सन को 10-10 विद्यालय निपुण बनाने हैं। इसे लेकर स्कूलों में प्रशिक्षुओं ने निपुण एप पर हर स्कूल के 36 बच्चों का मूल्यांकन किया है। इसकी रिपोर्ट शासन को दी है जिसका परिणाम घोषित हो जााएगा। इसी के आधार पर घोषणा होगी। पहली बार ऐसा हो रहा है कि कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के ज्ञान के साथ गुरु की कायशैली भी आंकी जाएगी। बीएसए रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि 31 दिसंबर 2023 तक निर्धारित लक्ष्य के तहत विद्यालय निपुण होंगे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.