कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

केरल, कर्नाटक के बाद अब कुछ देरी से गोआ पहुंचा मॉनसून, अब अगले 48 घण्टों के भीतर महाराष्ट्र व बिहार में मॉनसून के प्रवेश करने की सम्भावनाएं प्रबल 

दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून ने 4-5 दिनों की देरी से बीते शुक्रवार गोआ में दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग ने गोआ में मॉनसून के दस्तक देने की पुष्टि करते हुए राज्य में अगले 5-6 दिनों तक भारी से मूसलाधार बारिश होने के आसार जताए हैं।

कानपुर,अमन यात्रा  : दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून ने 4-5 दिनों की देरी से बीते शुक्रवार गोआ में दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग ने गोआ में मॉनसून के दस्तक देने की पुष्टि करते हुए राज्य में अगले 5-6 दिनों तक भारी से मूसलाधार बारिश होने के आसार जताए हैं। जाहिर है कि इस साल समय से 3 दिन पहले केरल में दस्तक देने के बाद मॉनसून की प्रगति बाधित हुई थी, लेकिन हाल ही में मौसम विभाग द्वारा मॉनसून के सामान्य गति से आगे बढ़ते रहने की सूचना दी गयी थी, जिसके बाद शुक्रवार को गोआ में हुई भारी बारिश ने वहां भी मॉनसूनी बारिश शुरू होने की खबर सुना दी।

ये भी पढ़े-   हिंदू मुस्लिम करने का शौक नहीं है, पर देश का माहौल देखिए !

गौरतलब है कि इस साल मॉनसून ने केरल में 29 मई को केरल में प्रवेश किया था, उस हिसाब से देखा जाए तो 5 जून तक गोआ में मॉनसूनी बारिश शुरू हो जानी चाहिए थी। पर अरब सागर से मॉनसून को अच्छी रफ्तार न मिल पाने के कारण मॉनसून प्रभावित हुआ। हालांकि केरल से सक्रिय होने वाली मॉनसूनी बादलों की रेखा केरल की तरह ही समय से पहले बंगाल तथा पूर्वोत्तर भारत पहुंच गई, लेकिन उसके बाद कोई खास प्रगति नहीं हो पाई थी। अभी भी मॉनसून सम्पूर्ण कर्नाटक में सक्रिय नहीं हो पाया है। हालांकि इसी बीच गोआ में मॉनसूनी गतिविधियाँ शुरू हो जाने के बाद इसके अगले 2 दिनों में महाराष्ट्र तथा पूर्वोत्तर राज्यों की बारिश के प्रभाव से बिहार में सक्रिय हो जाने के पूरे आसार जताए जा रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button