G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, कानपुर देहात। प्रदेश सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में काम करने वाले शिक्षामित्रों के रिटायरमेंट की उम्र तय कर दी है। सामान्य शिक्षकों की ही तरह शिक्षामित्र अब 60 साल की उम्र में रिटायर हो जाएंगे। इस उम्र के बाद उनका अनुबंध नहीं बढ़ाया जाएगा। इस बाबत महानिदेशक विजय किरन आनंद ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है।
अब तक शिक्षामित्रों की रिटायरमेंट की कोई उम्र तय नहीं थी। हर साल उनका अनुबंध किया जाता है। प्रदेश में करीब 1 लाख 46 हजार शिक्षामित्र हैं वही कानपुर देहात जनपद में 1924 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। वर्ष 1999 से नियमित शिक्षकों की कमी को देखते हुए प्राथमिक स्कूलों में संविदा के आधार पर शिक्षामित्रों की तैनाती की गई थी। शिक्षामित्रों को 11 महीने का मानदेय दिया जाता है और हर साल इनका अनुबंध किया जाता है। फिलहाल यूपी में शिक्षामित्र हर महीने 10 हजार रुपये मानदेय पा रहे हैं। आदेश के बाद विभाग द्वारा 60 साल के ऊपर के शिक्षामित्रों की जानकारी जुटाई जा रही है।
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
This website uses cookies.