उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुलिस ने युवक को देशी तमंचा दो जिंदा कारतूस समेत धर दबोचा

भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए गुरुवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर एक युवक को एक अदद देशी नाजायज तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए गुरुवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर एक युवक को एक अदद देशी नाजायज तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।चौकी प्रभारी एस आई शोभित कटियार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर गुरुवार की रात्रि वह हमराहियों संग अपनी ड्यूटी पर मासूर थे कि तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर कुसर्जापुर गांव के कंचनमठी पुलिया के पास छापामारी कर एक युवक को एक अदद देशी नाजायज तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस समेत धर दबोचा।पूंछतांछ में आरोपी ने अपना नाम पता अभिषेक सिंह पुत्र आदित्य निवासी पटेल नगर उरई बताया है।आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button