उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

मां के साथ कुष्मांडा देवी मंदिर गया मासूम हुआ मंदिर से लापता

घाटमपुर के कानपुर रोड स्थित मां कुष्मांडा देवी मंदिर में मां के साथ मंदिर गया मासूम मंदिर से लापता हो गया। परिजनों द्वारा मासूम को हर जगह तलाश किया गया। परंतु मासूम का कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने घाटमपुर थाना में गुमशुदगी का शिकायत पत्र दिया है

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर के कानपुर रोड स्थित मां कुष्मांडा देवी मंदिर में मां के साथ मंदिर गया मासूम मंदिर से लापता हो गया। परिजनों द्वारा मासूम को हर जगह तलाश किया गया। परंतु मासूम का कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने घाटमपुर थाना में गुमशुदगी का शिकायत पत्र दिया है।
घाटमपुर कस्बा के पचखुरा मोहल्ला निवासी करण यादव उर्फ सोनू का 4वर्षीय पुत्र पवन अपनी मां के साथ रविवार सुबह कुष्मांडा देवी मंदिर गया था। जहां से मासूम लापता हो गया। बच्चे को गायब देख मां ने मंदिर परिषद का कोना-कोना छाना पर मासूम का कुछ भी पता ना चल सका। पिता द्वारा घाटमपुर थाने में गुमशुदगी पत्र दिया गया है।.

Related Articles

AD
Back to top button