उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

घाटमपुर विधायक पहुँची किसानों के बीच, पीड़ित किसानों से ली जानकारी, दी दिलासा

घाटमपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चार गांव के खेतों में गुरुवार को लगी संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आने से लगभग एक सैकड़ा किसानो की ढाई सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लंबे नुकसान के बाद किसानों का हाल बुरा है

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चार गांव के खेतों में गुरुवार को लगी संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आने से लगभग एक सैकड़ा किसानो की ढाई सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लंबे नुकसान के बाद किसानों का हाल बुरा है। वहीं आग लगने की सूचना पर घाटमपुर विधायक सरोज कुरील किसानों के बीच पहुंची और पीड़ित किसानों से जानकारी कर उन्हें दिलासा दी। साथ ही अधिकारियों को जल्द से जल्द किसानों को नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान बहुत सी महिलाएं विधायक को सामने देखकर रोने लगी और उनसे लिपट लिपटकर अपने नुकसान की बात बताने लगी। विधायक ने सभी को ढांढस बाधाते हुए दिलासा दी और घटना की जानकारी ली। इस दौरान मौके पर उपस्थित अधिकारियों से विधायक सरोज कुरील ने जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा दिलाया जाने की बात कही है।

Related Articles

AD
Back to top button