अपना जनपदवाराणसी

चकिया: भारत यात्रा पर निकलें जालौन व प्रयागराज के दौ नौजवान, कर रहें लोगों को जागरूक, एक ने चार राज्य तो दूसरे ने पहले राज्य का कर चुका है भ्रमण, साईकिल से दोनों नौजवान कर रहे हैं भारत यात्रा, पर्यावरण व नशा मुक्ति को लेकर कर रहे हैं लोगों को जागरूक, हेतिमपुर गांव से मिर्जापुर जिले के लिए हुए रवाना….

भारत यात्रा पर निकलें जालौन व प्रयागराज के दौ नौजवान, कर रहें लोगों को जागरूक

-एक ने चार राज्य तो दूसरे ने पहले राज्य का कर चुका है भ्रमण

-साईकिल से दोनों नौजवान कर रहे हैं भारत यात्रा

-पर्यावरण व नशा मुक्ति को लेकर कर रहे हैं लोगों को जागरूक

-गुरुवार को हेतिमपुर गांव से मिर्जापुर जिले के लिए हुए रवाना

चकिया, चंदौली। हर इंसान को घूमने का शौक रहता है। कोई शौकिया तौर पर घूमने निकलते हैं तो कोई सामाजिक चेतना जगाने के लिए यात्रा करते हैं। सामाजिक चेतना जगाने के लिए जालौन व प्रयागराज के दो युवक भी साइकिल से भारत यात्रा पर निकला है। हालांकि साइकिल से यात्रा करना आसान काम नहीं है। इसके बाद बावजूद यह दो जूनूनी युवक अपने लक्ष्य को साधने के लिए निकल पड़ा है। दोनों ने ठान लिया है कि जिस संदेश को लेकर निकले हैं, उसे-उसे देश के कोने में फैलाना हीं है। यह दोनों युवक स्थानीय विकास खंड अंतर्गत गुरुवार को हेतिमपुर के गांव के पास मिले, जहां मिर्जापुर जिले के रवाना हो रहे थे।

चलिए अब आपको इन दोनों युवाओं के बारे में बताते हैं। पहला शख्स जालौन जिले के मकटौरा गांव का रहने वाला 20 वर्षीय अभिषेक गुप्ता है जो पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए निकला है। वहीं दूसरा युवक प्रयागराज जिले के शिविल लाईन निवासी चंदन सरोज है जो नशा मुक्त समाज बनाने के लिए साइकिल से भारत यात्रा पर निकला है।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभिषेक गुप्ता छह माह से कर रहे हैं भारत यात्रा

जालौन जिले के रहने वाले अभिषेक गुप्ता की उम्र महज 20 वर्ष है और यह अपने घर से छह महीने पहले हीं भारत यात्रा पर निकला है। उत्तर प्रदेश आने से पहले 4 राज्यों की यात्रा कर चुका है। 5 वें राज्य के तौर पर यूपी आकर चंदौली जिला पहुंचे है। वहीं 6 राज्य के तौर पर मध्य प्रदेश जाएंगे। अभिषेक गुप्ता ने बताया कि बताया कि वह “Save Environment Save Nature” का संदेश लेकर भारत की सड़कों पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। यह भी बताया कि असम, लद्दक, जम्मू कश्मीर, झारखंड सहित 4 राज्यों का यात्रा कर चुका हूं। अभी यूपी के वाराणसी से चंदौली आया हूं। इसके बाद मिर्जापुर भ्रमण करते हुए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के निकलूंगा। साथ हीं लोगों से अपील कर रहे हैं कि देश का जितना भी कचड़ा है, उसे साफ रखें और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। उन्होंने बताया कि सभी राज्यों में लोगों का सहयोग मिला। जिनसे भी मिला उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकलप लिया।

नशा मुक्त समाज बनाने के लिए भारत यात्रा पर हैं चंदन सरोज

प्रयागराज के शिविल लाईन के चंदन सरोज 1 माह से भारत यात्रा प्रारंभ किया है। इसी यात्रा के बीच चंदौली जिले के हेतिमपुर गांव पहुंचे। जहां वो लोगों से नशीली दवाई का सेवन न करने की अपील की‌। उन्होंने बताया कि भारत यात्रा के दौरान चार धार्मिक स्थल पर भी जाएंगे। सबसे पहले पहले झारखंड के बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में हाजिरी लगाएंगे।

उसके बाद वृंदावन फिर किन्नूर जाएंगे। इसके बाद कैलाश और अंत में बाबा अमरनाथ पहुंचने के बाद यात्रा समाप्त करेंगे‌। चंदन सरोज ने बताया कि यह यात्रा अभी 3 माह और चलेगी। जिसमें युवा पीढ़ी को संदेश दे रहे हैं कि “Say No To Drugs”. आज की युवा पीढ़ी नशीली दवाइयों का शिकार होकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। वैसे युवाओं से आग्रह है कि नशा को छोड़कर देश के विकास में योगदान दें।


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading