उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: देशभक्ति की लहर, ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ से गूंजा आकाश, शहीदों को नमन

"यह देश है वीर जवानों का" की धुन पर देशभक्ति के ज्वार में डूबा कानपुर देहात, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष नागरिकों की शहादत पर आक्रोशित होकर एकजुट हुआ।

Story Highlights
  • 'यह देश है वीर जवानों का' की धुन पर लहराया तिरंगा, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हुआ शहर, सेना के शौर्य को सलाम

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। “यह देश है वीर जवानों का” की धुन पर देशभक्ति के ज्वार में डूबा कानपुर देहात, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष नागरिकों की शहादत पर आक्रोशित होकर एकजुट हुआ। जनकपुरी मैदान, अकबरपुर से शनिवार को निकली विशाल “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” ने राष्ट्रीय एकता और भारतीय शक्ति का ऐसा प्रचंड प्रदर्शन किया, जिसने हर नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित कर दी।

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव में भारतीय सेना की शौर्य गाथा के सम्मान में आयोजित इस यात्रा ने भाषा, बोली, जात-पात से परे, राष्ट्र और राष्ट्रप्रेम के अटूट बंधन को दर्शाया। बच्चे, बूढ़े और महिलाएं, सभी एक स्वर में भारतीय सेना और सरकार के समर्थन में नारे लगाते हुए सड़कों पर उतरे।

तिरंगा यात्रा ने जनकपुरी मैदान से अकबरपुर ओवर ब्रिज तक का सफर तय किया, जहां हर कदम पर देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। रास्ते में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शंकर दयाल श्रीवास्तव की प्रतिमा पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पुष्प वर्षा से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका के शौर्य को दर्शाते पोस्टर और फूलों से सजा रथ आकर्षण का केंद्र रहा। भारतीय सेना के सेवानिवृत्त जवान, सिंदूर लगाए महिलाएं, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाध्यक्ष रेणुका सचान और विधायक पूनम संखवार भीड़ का नेतृत्व करते हुए चल रहे थे।

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यह यात्रा न केवल हमारी सेना के शौर्य को सम्मानित करने का अवसर है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि भारत का हर नागरिक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुट है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर प्रहार का पुरजोर समर्थन किया।

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि हमारी सेना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब चुप नहीं रहेगा। यह तिरंगा यात्रा हर भारतीय के दिल में देशभक्ति का जोश भरेगी और राष्ट्र के प्रति सर्वस्व न्योछावर करने का भाव जगाएगी।

यात्रा का कुशल नेतृत्व जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने किया। इसमें विभिन्न व्यापारी संगठनों के कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक, साधु-संत, धर्माचार्य, अधिवक्ता संघ, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक शामिल हुए। इस आयोजन ने पूरे जनपद में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

इंटरनेट मीडिया पर #तिरंगायात्रा और #ऑपरेशनसिंदूर ट्रेंड करते रहे, जहां लोगों ने यात्रा की तस्वीरें, वीडियो और सेल्फी साझा कीं। यह यात्रा न केवल भारतीय सेना के प्रति सम्मान का प्रतीक बनी, बल्कि इसने यह भी साबित किया कि भारत का हर नागरिक देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट है।

इस ऐतिहासिक यात्रा में पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, पूर्व विधायक विनोद कटियार, निर्मला संखवार, डॉ. सतीश शुक्ला, राहुल अग्निहोत्री, राजेंद्र सिंह चौहान, मदन पांडे, वंशलाल कटियार, श्याम सिंह सिसोदिया, कार्यक्रम संयोजक रामजी गुप्ता, अमित तिवारी, आशीष मिश्रा, फूल सिंह कठेरिया, कन्हैया कुशवाहा, बबलू शुक्ला, रामजी मिश्रा, डॉ. विवेक द्विवेदी, नीरज पांडे, सत्यम सिंह चौहान, करुणा शंकर दिवाकर, मलखान सिंह चौहान, रागिनी भदोरिया, बृजेंद्र सिंह, राकेश तिवारी, मीनू तिवारी, मोहित दुबे, विकास मिश्रा और जिला मीडिया प्रभारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading